{"_id":"6ad4e94d59b712a7a9090d82","slug":"woman-attacked-after-protesting-against-molestation-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: महिला से छेड़छाड़, विरोध पर लाठी-डंडों से बोला हमला; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: महिला से छेड़छाड़, विरोध पर लाठी-डंडों से बोला हमला; एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Sun, 18 Oct 2026 09:41 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 18 Oct 2026 09:41 PM IST
सार
विरोध करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया। अपने भाई व अन्य को बुला लिया। सभी ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की ममता विहार कॉलोनी में सफाई कर रही महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह करीब 6:40 बजे उनकी पत्नी और भाभी घर के बाहर सफाई कर रही थीं। इसी दौरान मानिकचंद के बेटे नितेश ने अश्लील टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर नितेश आक्रोशित हो गया और अपने भाई उमेश, हरेंद्र, रचना, मानिकचंद, सीमा, मनोज और महेश को बुला लिया। सभी ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
महिलाओं से अभद्रता की और जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल किया। शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वह स्वयं विवेचना कर रहे हैं। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।