{"_id":"62fdf675dec4f30ea9757dfc","slug":"woman-ate-a-poisonous-substance-after-meeting-dm-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: डीएम से मिलने के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: डीएम से मिलने के बाद महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
Thu, 18 Aug 2022 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:51 PM IST
सार
महिला का कहना है कि एक साल पहले पुत्र की हत्या हुई थी, जिसके बाद तत्कालीन डीएम ने असलाह लाइसेंस का आश्वासन दिया था, लेकिन वह एक साल से लगातार चक्कर लगा रही है। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
महिला का फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार की सुबह डीएम से मिलने के बाद बाहर निकली एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने बताया कि एक साल पहले उसके पुत्र की हत्या की गई थी। इसके बाद तत्कालीन डीएम ने उसे शस्त्र लाइसेंस दिलाने का आश्वाशन दिया था, लेकिन एक साल चक्कर काटने के बाद भी लाइसेंस नहीं मिल पाया।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कुशल निवासी अखिलेश देवी के 17 वर्षीय पुत्र अजय की जुलाई 2021 में हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद तत्कालीन डीएम की ओर से महिला को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। बृहस्पतिवार को अखिलेश डीएम से मिलने पहुंची थी, लेकिन वहां नया लाइसेंस न बनाए जाने की बात सुनने के बाद वह बाहर आ गई और कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
महिला की हालत बिगड़ने के बाद कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को जिला भर्ती कराया। महिला ने बताया की उसे लाइसेंस के लिए चक्कर लगाते हुए एक साल हो गया है, लेकिन लाइसेंस नहीं बना, इस वजह से उसने यह कदम उठाया। जब महिला से पूछा गया की उसने क्या खाया है, तो वह चुप्पी साध गई। कुछ भी बताने से मना कर दिया।