फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman arrested with one and a half kg of ganja, son absconding

डेढ़ किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, बेटा फरार

Thu, 27 Oct 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested with one and a half kg of ganja, son absconding
एत्मादपुर। कस्बे के मौहल्ला सत्ता में काफी समय से गांजा बिक्री की सूचना पुलिस को मिल रही थी। मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु सीओ सादा कपड़ों में ग्राहक बन गांजा ख़रीदने पहुंच गए। गांजा बिक्री कर रही एक महिला को डेढ़ किलो गांजे व 2 लाख 34 हजार रुपये सहित दबोच लिया, जबकि गांजा बिक्री कर रहा बेटा फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर प्रशिक्षु सीओ सैयद अरीब अहमद दो महिला कांस्टेबिल के साथ सादा कपड़े पहन कर कस्बे के मोहल्ला सत्ता में गांजा खरीदने पहुंचे। घर के दरवाजे पर बैठी महिला और उसका बेटा गांजा बिक्री कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने महिला को पकड़ लिया, लेकिन बेटा फरार हो गया। तलाशी के दौरान मौके से डेढ़ किलो गांजा व 2 लाख 34,320 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षु सीओ सैयद अरीब अहमद ने बताया कि 40 वर्षीय ओमवती को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसका बेटा विवेक उर्फ जय फरार हो गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को जेल भेज दिया है। इससे पूर्व महिला के पति हरिमोहन उर्फ टुंडा बघेल को भी एनडीपीएस में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed