{"_id":"5ff74fe4efe28a47c2495675","slug":"woman-arrested-with-her-boyfriend-for-husband-murder-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा किसान हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा किसान हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
Fri, 08 Jan 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:05 AM IST
सार
- आगरा जिले के बासौनी थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव में हुई किसान की हत्या का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। मामले में मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बासौनी थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव में हुई किसान अतिराज बघेल (42) की हत्या का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। इसके अनुसार मृतक की पत्नी शिखा ने पड़ोस में रहने वाले उसके प्रेमी ऋषिकेश और उसके दोस्त सुशील उर्फ भूरा निवासी खोड़ के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी (सीओ) बाह प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार रात कार में सीट बेल्ट और मफलर से गला दबाकर हत्या कर गांव के किनारे शव फेंका था। हत्या में मृतक के पुत्र ने गांव की ही महिला राधा, उसके देवर फौरन सिंह और भाई को नामजद कराया था। पुलिस के खुलासे से तीनों निर्दोष जेल जाने से बच गए। खुलासे पर एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस टीम के लिए इनाम के साथ प्रशस्तिपत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सोमवार को लखनपुरा गांव में किसान अतिराज बघेल का शव मिला था। बासौनी पुलिस ने मामले की छानबीन की तो चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं। पुलिस के मुताबिक अतिराज बघेल की पत्नी शिखा का पड़ोसी ऋषिकेश से करीब एक साल से संबंध थे। ऋषिकेश शिखा को अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहता था। जिसमें अतिराज बाधा बना हुआ था।
विज्ञापन
पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश
शिखा ने ऋषिकेश के साथ मिलकर अतिराज को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इसमें ऋषिकेश ने अपने दोस्त खोड़ गांव के सुशील उर्फ भूरा को 50 हजार रुपये का लालच देकर साथ कर लिया। कार से दोनों दिल्ली से लखनपुरा पहुंचे। शिखा ने दोनों को दाल-रोटी खिलाई। दोपहर में दोनों अतिराज को जरार के माधव ढाबे पर ले गए। शराब पिलाई और खाना खिलाया।
लौटते समय कार में ही दोनों ने सीट सेल्ट और मफलर से लगा घोंटकर अतिराज की हत्या कर दी। शव गांव से 100 मीटर दूर फेंक दिया था। पुलिस ने शिखा, उसके प्रेमी ऋषिकेश और उसके दोस्त सुशील उर्फ भूरा को वारदात में प्रयुक्त कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। शिखा का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।