फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman arrested for killing husband by giving poison

पति की जहर देकर हत्या करने वाली महिला गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ मिलकर जहर देकर पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। घटना के बाद मृतक के भाई राम बहादुर ने गांव निवासी सतेंद्र व मृतक की पत्नी सोनी के खिलाफ जहर देकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया। वहीं मृतक के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी।

विज्ञापन
Woman arrested for killing husband by giving poison

विस्तार

औंछा। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी के साथ मिलकर जहर देकर पति की हत्या करने वाली महिला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है, मृतक की बिसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई थी। उक्त मामले में मृतक के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सिपाही राम की पत्नी सोनी का गांव निवासी सतेंद्र से प्रेम संबंध हो गए थे। इसमें सिपाही राम बाधा बन रहा था, उसे रास्ते से हटाने के लिए एक योजना के तहत सोनी ने प्रेमी के साथ मिलकर आठ अक्तूबर 2021 को पति की जहर देकर हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक के भाई राम बहादुर ने गांव निवासी सतेंद्र व मृतक की पत्नी सोनी के खिलाफ जहर देकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया। वहीं मृतक के पोस्टमार्टम के बाद बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी। कुछ दिन पूर्व बिसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पत्नी सोनी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed