{"_id":"69eddf545fe7fe94d2064eed","slug":"woman-alleges-harassment-in-agra-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर कार में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दरिंदगी: नशीला पदार्थ पिलाकर कार में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जांच शुरू
Sun, 26 Apr 2026 03:18 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 26 Apr 2026 03:18 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता ने थाना पुलिस में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। अब मामले में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने चार लोगों पर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। निबोहरा पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को सौंपे प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे कार में डालकर विभिन्न स्थानों पर ले गए, जहां चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। होश में आने पर उसने परिजन को आपबीती बताई।
परिजन शिकायत करने थाना निबोहरा पहुंचे पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पुलिस आयुक्त के आदेश पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता घटनाक्रम के स्थानों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है।