फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman accuses SP leader Shivpal Singh Yadav of misdeed FIR lodged

UP: एटा के सपा नेता शिवपाल सिंह पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जैथरा थाने में एफआईआर दर्ज

Fri, 04 Aug 2023 06:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 06:39 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि सपा नेता और उसके एक साथी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। उसका पति ट्रक चालक है। घटना वाले दिन घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाया।  
 

विज्ञापन
Woman accuses SP leader Shivpal Singh Yadav of misdeed FIR lodged
Rape demo, woman crime, - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा की जैथरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का दो बार चुनाव लड़ चुके सपा नेता व उनके एक साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। नगर के पास एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

दो बार लड़ा था चुनाव 

मोहल्ला नेहरू नगर निवासी शिवपाल सिंह यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वर्ष 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़ा। दूसरी बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जैथरा के पड़ोसी गांव की निवासी एक महिला ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसका पति ट्रक चालक है। घटना के दिन पति और ससुर घर पर नहीं थे। ओमशरन व शिवपाल सिंह यादव बुधवार रात्रि करीब 10 बजे उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसे तमंचे से डराकर दुष्कर्म किया। 

ये भी पढ़ें - UP: आशिकी का भूत उतारने के लिए बीच सड़क पर चप्पलों से पिटाई, फिर युवक ने बोला कुछ ऐसा...;युवती भी मान गई हार

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

दूसरे दिन मायके से भाई को बुलाया और थाने पहुंचकर तहरीर दी। बहुत देर तक थाने के अंदर, बाहर पीड़िता और आरोपियों के परिजन के बीच सुलह का प्रयास किया जाता रहा। जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

ये भी पढ़ें - एक बाप का महापाप: मां प्रेमी के साथ भागी तो पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, घर में दो साल से कर रखी थी कैद

विज्ञापन

संदिग्ध है मामला 

पीड़िता की बड़ी बहन की शादी ओमशरन के बड़े भाई के साथ की गई थी। उसके बहनोई की करीब पांच वर्ष पूर्व मौत भी हो चुकी है। हालांकि दोनों परिवार के सदस्य एक-दूसरे के घर आते-जाते थे। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed