फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Witness in murder case beaten, threatened with death

Agra News: हत्या के मामले में गवाह को पीटा, जान से मारने की धमकी

Mon, 01 Jun 2026 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Witness in murder case beaten, threatened with death
बरहन। एत्मादपुर-बरहन रोड पर गांव नगला गोल के पास युवक की हत्या के मामले में जेल भेजे गए आरोपियों ने जमानत पर छूटने के बाद गवाह मृतक के मामा की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव नयाबास निवासी हरिकेश ने बताया कि 18 दिसंबर 2025 को उनके भांजे पुनीत सिसौदिया निवासी रामनगर कला थाना सादाबाद जिला हाथरस की हत्या कर आरोपी शव को रेलवे अंडर पास के पास छोडकर भाग गए थे। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी अनुज धाकरे ,भानु प्रताप सिंह निवासीगण आंवलखेड़ा, मोहित कुमार निवासी खड़गपुर थाना खंदौली, अनिरुद्ध उर्फ विकास निवासी ग्राम सिकेरा थाना मटसैना फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

हरिकेश के बेटे मुकेश का बरहन में कैफे है जिस पर पुनीत भी रहता था। आरोपियों की मुकेश से रंजिश होने पर वह मुकेश की हत्या करना चाहते थे लेकिन आरोपियों ने पुनीत को ही मुकेश समझ कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी इन दिनों जमानत पर छूटे हैं और गवाहों पर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। रविवार को मुकेश के पिता हरिकेश चौहान ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गांव में सब्जी लेने गए था, तभी राजकुमार निवासी नयाबास, मोहित ने उनकी पिटाई कर दी। तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। थाना प्रभारी बरहन आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed