{"_id":"0ef49756198d25815c1d089d56f72ef5","slug":"within-two-hours-two-bodies-were-found-in-drains-sensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे के अंदर नालों में मिले दो शव, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे के अंदर नालों में मिले दो शव, सनसनी
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Jan 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोहामंडी और हरीपर्वत क्षेत्र स्थित दो नालों में बुधवार को दो घंटे के अंदर दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव की शिनाख्त कर ली गई। दोनों की हत्या की आशंका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
बुधवार सुबह तकरीबन 11:30 बजे तोता का ताल स्थित एक खराद की दुकान के बाहर नाले में युवक की लाश देखकर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक अर्द्ध नग्न था। उम्र भी 30-35 वर्ष है। लाश कई दिन पुरानी लग रही है। लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि, उसके शरीर पर चोट का निशान नहीं है।
वहीं, दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे हलवाई की बगीची पर लता कुंज के सामने नाले में एक युवक की लाश मिली। वह स्वेटर और जींस पहने था। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त शराफत अली उर्फ बंटी (28) पुत्र हसमत अली निवासी हवेली आलम खां, लोहामंडी के रूप में हुई। उसके भाई शौकत के अनुसार, शराफत की पत्नी शबनम अलीगढ़ मायके गई है। बेटे की तबियत खराब होने पर शराफत मंगलवार शाम को घर से ससुराल जाने के लिए निकले थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला। सुबह घटना की जानकारी हुई।