फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Withdraw money from account by changing atm card

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाली रकम

Thu, 09 Dec 2021 01:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Withdraw money from account by changing atm card
आगरा। किरावली में एटीएम में रुपये निकालने गए युवक का मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदल दिया गया। इसके बाद खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को जानकारी हुई। उसने कार्ड ब्लाक कराने के बाद पुलिस से शिकायत की। मगर, चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

अभुआपुरा निवासी हरेंद्र मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपना मकान बनवा रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैंक से ऋण लिया है। इसकी दूसरी किस्त उनके खाते में आई थी। इस पर वो पांच दिसंबर को किरावली स्थित बैंक के एटीएम से दस हजार रुपये निकालने आए थे। एटीएम केबिन में पहुंचते ही दो से तीन युवक और आ गए। वह पास ही खड़े हो गए। उसने अपना एटीएम कार्ड लगाने के बाद पिन डाला। मगर, रुपये नहीं निकले। इस पर पीछे खड़ा युवक कहने लगा कि कार्ड को साफ कर लो। तभी दूसरे युवक ने उसका कार्ड निकालकर अपनी कमीज से साफ करने लगा। इसी बीच बातों में लेकर कार्ड बदलकर दूसरा दे दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्ड लगाया तो रुपये नहीं निकले। इस पर वो दूसरे एटीएम में गए। मगर, वहां भी रुपये नहीं निकले। इस पर घर आ गए। कुछ देर बाद उनके पास रुपये निकलने के मैसेज आने लगे। पहले 40 हजार रुपये निकाले गए। इसी बीच मलपुरा में पड़ने वाले तीन पेट्रोल पंप से 55 हजार रुपये कैश ले लिया गया। उन्होंने अपना कार्ड ब्लाक कराया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। चार दिन बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साइबर ठगी होने पर सबसे पहले अपने एटीएम कार्ड को ब्लाक कराना चाहिए। इसके लिए बैंक का टोल फ्री नंबर मिलाएं।
- पुलिस की सहायता लेने के लिए नंबर 155260 पर शिकायत दर्ज कराएं। इस पर शिकायत करने पर आनलाइन लेन-देन को रुकवाया जा सकता है।
- एटीएम केबिन में किसी अंजान व्यक्ति के आने पर सतर्क हो जाएं। इस पर रुपये नहीं निकालें।
- प्रमुख रूप से गार्ड की मौजूदगी वाले एटीएम से ही रुपये निकालने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed