फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   winter rain, temperature down

रिमझिम फुहार ने बढ़ाई सर्दी, दो डिग्री गिरा पारा

Wed, 05 Jan 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
winter rain, temperature down
कासगंज में बारिश के दौरान छाता लगाकर निकलता युवक - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। बादल छाए रहे और दिनभर रुक रुककर हल्की बारिश होती रही। रिमझिम फुहार से मौसम में ठंडक और बढ़ गई। वहीं यह बारिश फसलों के लिए वरदान बन गई है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी और गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान मंगलवार से दो डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

बुधवार को धूप न निकलने से लोग दिनभर ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते रहे। सुबह लगभग 10:30 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। उसके बाद फुहार बरसने लगी। ठंड अचानक बढ़ गई। हालांकि इस बारिश से गलन का एहसास नहीं हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि अभी बारिश के बाद तापमान में और अधिक गिरावट आएगी।
विज्ञापन

फसलों पर बरसी संजीवनी
रिमझिम बारिश से गेहूं, चना, मटर, सरसों सहित सभी फसलों को लाभ पहुंचेगा। सबसे अधिक लाभ गेहूं की फसल को है। गेहूं की फसल इन दिनों खेतों में तैयार हो रही है। यूरिया की पहली टॉप ड्रेसिंग के लिए यह बारिश बेहद फायदेमंद है। यूरिया की ड्रेसिंग से पहले किसानों को हल्की सिंचाई करनी पड़ती थी, लेकिन अब हल्की सिंचाई की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और बारिश के आसार
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश की आशंका है। माना जा रहा है कि बारिश से मौसम और सर्द होगा। ऐसे मौसम में सेहत के प्रति लोगों को सावधानी बरतनी होगी। वहीं तापमान में भी और गिरावट आने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी और गिरावट आएगी।
किसानों की बात-
- यह बारिश गेहूं की फसल के लिए सबसे अधिक फायदेमंद है। बारिश से अब यूरिया की टॉप ड्रेसिंग आसान होगी। मौहर सिंह।
- बारिश से बौछारी सिंचाई का लाभ फसलों को मिला है। रिमझिम बारिश गेहूं, जौ, चना, सरसों के लिए फायदेमंद रहेगी। योगेंद्र।
- बारिश से फसलों को फायदा है। किसानों को यूरिया की टॉप ड्रेसिंग के लिए हल्की सिंचाई की जरूरत नहीं है। फसलों की पैदावार बढ़ेगी- सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
- बुधवार को हुई बारिश से फसलों को काफी फायदा है। यह बारिश अमृत के रूप में है। बारिश के पानी में नाइट्रोजन की मात्रा अधिक होती है। इस समय फसलों के लिए यह आवश्यक है। यदि ज्यादा बारिश होगी तो फसलें प्रभावित होंगी- कोमल जादौन, कृषि विशेषज्ञ।

ठंड में ठिठुरते लोगों को डीएम ने वितरित किए कंबल
मंगलवार रात डीएम हर्षिता माथुर रेन बसेरों का निरीक्षण करने निकलीं। उन्होंने बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर बने रेन बसेरों का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। डीएम ने रात में ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed