फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Winter havoc, killing four

सर्दी का कहर, चार की मौत

Sat, 23 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 23 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Winter havoc, killing four
पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में चल रहीं बर्फीली हवाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। तीसरे दिन सर्दी के चलते चार लोगों की मौत हो गई। न्यू आगरा और सदर क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। देहात में भी बाह और मिढ़ाकुर में सर्दी के चलते दो लोगों ने दम तोड़ दिया। तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे जाने और कोहरे में दृश्यता शून्य होने के बाद जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले सप्ताह तक सर्दी से राहत नहीं मिल सकेगी। अगले तीन दिनों तक कोहरा और सर्दी बरकरार रहेगी। न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास ही रह सकता है, वहीं दिन में भी सर्द हवाएं परेशान करती रहेंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह महज एक घंटे में ही मौसम के दो रंग नजर आए। सुबह सात बजे आसमान साफ था और दृश्यता पूरी थी, लेकिन एक घंटे बाद सुबह आठ बजे बेहद घना कोहरा छाया और चंद पलों में ही दृश्यता शून्य हो गई। दोपहर में धूप खिली तो लोगों को कुछ राहत मिली। धूप के चलते ही पारा गुरुवार के मुकाबले तीन डिग्री ज्यादा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री नीचे है। गुरुवार को यह 15.6 डिग्री पर था। न्यूनतम तापमान भी 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। सामान्य से रात में पारा चार डिग्री नीचे है, जबकि गुरुवार को यह 5.6 डिग्री पर था।
विज्ञापन

उधर, गुरुवार रात को न्यू आगरा स्थित अबुल उलाह दरगाह पर रहने वाले 65 वर्षीय गंगाराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि गंगाराम दरगाह के पास भीख मांगकर गुजारा करता था। वहीं शुक्रवार सुबह ईदगाह स्थित रेलवे पुल के नीचे एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। इंस्पेक्टर सदर ने बताया कि मृतक पेंट-शर्ट पहने है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ठंड से उसकी मौत हुई। बाह के ही मोहल्ला खटीक टूला में बनवारीलाल (75) की ठंड से मौत हो गई। हालांकि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। मिढ़ाकुर में एक वृद्ध का शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed