फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   winter, fog

कोहरा और शीतलहर से जनजीवन अस्त व्यस्त, यातायात प्रभावित

Mon, 13 Jan 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
winter, fog
कासगंज में छाया घना कोहरा - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोहरा और शीतलहर के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कोहरे का सीधा प्रभाव यातायात पर पड़ा। सड़क मार्ग पर वाहनों की गति थमी रही, जबकि रेल ट्रैक पर कई ट्रेने देरी से दौड़ी।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिन से दोपहर में धूप निकलने के कारण ठिठुरन कुछ कम हुई, लेकिन रविवार रात को घना कोहरा रहा। सोमवार सुबह तक कोहरे से आसमान ढका रहा। इससे यातायात प्रभावित हो गया। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। फॉग लाइट का सहारा लेकर वाहन सड़कों पर चले। दृश्यता कम हो जाने के कारण चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा रेल ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। कई ट्रेनें घंटों देरी से दौड़ी। मौसम में ठिठुरन बढ़ जाने से जनजीवन प्रभावित रहा। सोमवार को पारा अधिकतम 21 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। लोग ठंड से परेशान नजर आए। मौसम का असर आलू और सरसों की फसल पर भी प्रभाव डाल रहा है। जबकि गेहूं, जौ की फसल को कोहरे से फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें हुई प्रभावित
ट्रेन संख्या 55338 अछनेरा से चलकर कासगंज आने वाली ट्रेन आधा घंटा प्रभावित रही। ट्रेन संख्या 15055 आगरा से चलकर रामनगर जाने वाली एक घंटा प्रभावित रही। ट्रेन संख्या 19716 जयपुर एक्सप्रेस लखनऊ जाने वाली ढाई घंटे प्रभावित हुई। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22531 छपरा से चलकर मथुरा जाने वाली मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे प्रभावित हुई।

- कोहरे के कारण कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंचने वाली कई ट्रेनें घंटो प्रभावित हुई हैं। सबसे अधिक प्रभाव लंबी दूरी तक दौडने वाली ट्रेनों पर पड़ा है।
- आरपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक।
दोपहर में निकली धूप, शाम को बढ़ी गलन
एटा। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर में निकली धूप से लोगों को राहत मिली। शाम को फिर से गलन बढ़ने से लोग ठिठुरते नजर आए।
रविवार आधी रात से शुरू हुआ कोहरा सोमवार ग्यारह बजे तक छाया रहा। इससे वाहनों की गति धीमी रही। जीटी रोड पर जो भी वाहन चलते दिखे वह भी हेडलाइट जलाकर ही चल रहे थे। दोपहर को सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। धूप का आनंद लेने के लिए लोग छतों व पार्कों में पहुंच गए। शाम तीन बजे के बाद ठंड का प्रकोप फिर बढ़ने लगा। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान पांच डिग्री व अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2.3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली। 15 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने के आसार है। हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है। संवाद

कासगंज में छाया घना कोहरा

कासगंज में छाया घना कोहरा- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed