{"_id":"61e1b491fc59a1256d1d464b","slug":"winter-and-melting-made-trouble-the-temperature-reached-six-degrees-celsius-mainpuri-news-agr521170745","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी और गलन ने किया बेहाल, छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी और गलन ने किया बेहाल, छह डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
विज्ञापन
घने कोहरे में ईशन नदी पुल के पास गुरजते वाहन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शुक्रवार को दिन भर सर्द हवा और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर कोहरा रहा। धूप न निकलने से ठिठुरन बनी रही।
शुक्रवार को सुबह से ही हर तरफ घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ-साथ सर्द हवा और गलन भी लोगों को बेहाल करती रही। दिन में अधिकतम तापमान जहां 19 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।
वहीं बीते वर्ष 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम में गलन के चलते शाम को भी सर्दी का अहसास अधिक रहा। बाजारों और पार्कों में भी सर्दी का असर नजर आया। यहां दिन में भी सन्नाटा ही रहा तो वहीं शाम को जल्द ही बाजार बंद हो गए।
एक ओर जहां कोहरा और सर्द मौसम लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है तो वहीं गेहूं की फसल के लिए मौसम बेहतर है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जगदीश मिश्रा ने बताया कि कोहरे से गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। साथ ही रोग लगने की आशंका भी घट जाएगी। हालांकि आलू की फसल में इससे नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
तीन दिन तक मौसम अभी और परेशान करेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 17 जनवरी तक आसमान साफ रहने से कोहरा होने की आशंका है। वहीं 18 जनवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बाद कोहरा कम हो सकता है।