फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   winnter

शुक्रवार को और बढ़ी ठिठुरन, 12 पहुंचा न्यूनतम तापमान

Fri, 20 Nov 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
winnter
मैनपुरी। मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ठिठुरन बढ़ने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे सर्द दिन था। शुक्रवार को ये रिकार्ड टूट गया। 12 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान और 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ शुक्रवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

सर्दी अधिक होने के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। दिन भर लोग गर्म कपड़ों का सहारा लिए रहे। दिन में धूप भी निकली, लेकिन सर्दी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। शाम को भी पांच बजे से ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। लगातार बढ़ रही सर्दी आगामी सप्ताह में लोगों को और भी परेशानी करेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसान सर्दी आने वाले तीन से चार दिनों में ही काफी बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आगामी 25 नवंबर तक न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed