फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Winners declared of the competitions held under the 'Hindi Hai Hum' campaign in agra

'हिंदी हैं हम' अभियान के तहत हुईं प्रतियोगिताओं के विजेता घोषित, छात्राओं ने मारी बाजी

Mon, 05 Oct 2020 09:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Oct 2020 09:40 AM IST
सार

  • अमर उजाला के हिंदी हैं हम अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर चार प्रतियोगिताएं कराई गई थीं। 

विज्ञापन
Winners declared of the competitions held under the 'Hindi Hai Hum' campaign in agra
हिंदी हैं हम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा मंडल में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत कराई गईं काव्यपाठ, विचार और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। स्वरचित काव्यपाठ में क्यूवी की शिवानी कुशवाह पहले स्थान पर रहीं। विचार अभिव्यक्ति में भी क्यूवी की सौम्या सिंह ने बाजी मारी। निबंध लेखन की दो प्रतियोगिताओं में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जयनगर शमसाबाद के अखिलेश उपाध्याय और श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, मैनपुरी के प्रसून मिश्रा पहले स्थान पर रहे।

विज्ञापन


मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि ‘अमर उजाला’ के आह्वान पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिताओं में मंडलभर के यूपी बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने घर पर रहते हुए ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। सभी वर्गों में करीब 200 छात्र-छात्राओं की प्रतिभागिता रही। विजेताओं को जल्द पुरस्कृत किया जाएगा। 

विज्ञापन

मुक्तक छंद: कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने स्वरचित कविता का पाठ किया। 
पहला स्थान क्वीन विक्टोरिया (क्यूवी) गर्ल्स इंटर की कक्षा 11 की शिवानी कुशवाह ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर किशोरी रमण इंटर कॉलेज, मथुरा की कक्षा 12 की सोनिया, क्यूवी की कक्षा 12 की फायजा व कक्षा 12 की अंजली राजपूत रहीं। तीसरे स्थान पर किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज कक्षा 12 की खुशबू व क्यूवी की कक्षा 10 की वैष्णवी जुनेजा काबिज हुईं। 

अभिप्रेरणा पुरस्कार के लिए क्यूवी की कक्षा नौ की खुशबू, कक्षा 10 की स्नेहा चौधरी, सरस्वती ज्ञान मंदिर, फतेहाबाद की कक्षा नौ की खुशी वर्मा व कक्षा 10 की खुशी शर्मा, किशोरी रमण, मथुरा की कक्षा 11 की माही सक्सेना, कक्षा 10 के प्रिय वर्मा, क्यूवी की कक्षा नौ की रिचा सक्सेना, कक्षा 12 की जिया, पलक जैन व कक्षा 10 की खुशी, केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज, मथुरा की खुशबू, पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, सेमरा की कक्षा 12 की राजकुमारी, रामचंद्र सर्राफ गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की ज्योतिका कश्यप का चयन हुआ है। 

विचार अभिव्यक्ति: ऑनलाइन शिक्षण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयास 
क्यूवी की कक्षा 12 की सौम्या सिंह ने प्रथम, बोहरे सालिगराम शर्मा इंटर कॉलेज जगनेर की कक्षा 10 की मोनिका दुबे व क्यूवी की कक्षा 11 की दिशा कोहली ने द्वितीय स्थान, क्यूवी की कक्षा 12 की शिवानी श्रीवास्तव व कक्षा 10 की निशा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  

अभिप्रेरणा पुरस्कार के लिए कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, गोपाल नगर मथुरा की कक्षा 10 की आकांक्षा शर्मा, क्यूवी की कक्षा 10 की सृष्टि दुबे, कक्षा 12 की अंजु अरसानी, किशोरी रमण गर्ल्स इंटर कॉलेज मथुरा की कक्षा 12 की मनीषा शर्मा, तुषार वर्मा, अर्पिता सिंह और कक्षा 11 की अर्पिता सिंह का चयन किया गया है। 
विज्ञापन

निबंध: नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन में ऑनलाइन शिक्षा की भूमिका
पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जयनगर, शमसाबाद के कक्षा सात के अखिलेश उपाध्याय पहले, क्यूवी की कक्षा 12 की ग्रेशमा धाकड़ दूसरे, सरस्वती ज्ञान मंदिर फतेहाबाद की कक्षा 10 की खुशी शर्मा व कक्षा आठ की कृष्णा शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 

अभिप्रेरणा पुरस्कार के लिए लक्ष्मण प्रसाद चतुर्वेदी आर्य कन्या इंटर कॉलेज मथुरा की कक्षा 11 की ललिता सोलंकी, वीरांगना अवंतीबाई जीजीआईसी, कलाल खेड़िया की कक्षा नौ की सोनम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज सैंया की कक्षा 12 की दीक्षा, नेहा व भावना का चयन किया गया है। 

निबंध: नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में बहु-विषयी/ बहु आयामी अधिगम
श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी के कक्षा 10 के प्रसून मिश्रा ने प्रथम, सूर्योदय इंटर कॉलेज चौमुंहा, मथुरा कक्षा 12 के कमलेश व राजकीय हाईस्कूल बल्हेरा अकोला के कक्षा नौ के अंशू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

श्री साधोलाल भार्गव कन्या इंटर कॉलेज छाता, मथुरा की कक्षा 12 की रुचि चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया है। अभिप्रेरणा पुरस्कार के लिए श्री साधोलाल भार्गव कन्या इंटर कॉलेज छाता की कक्षा 11 की प्रेरणा कुमारी का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed