फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wine served in pool party

पूल पार्टी में युवक-युवतियों ने छलकाए जाम

Tue, 26 Jul 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 26 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
wine served in pool party
श्‍ाराब - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
सिकंदरा के एक फार्म हाउस में सोमवार को पूल पार्टी में मोबाइल खोने के बाद युवकों में झगड़ा हो गया। इससे फार्म हाउस में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। यहां पार्टी में कई लड़कियों को भी बुलाए जाने की जानकारी मिली। पार्टी में शराब भी चल रही थी। इस आयोजन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। फार्म हाउस मालिक भी पुलिस को नहीं मिला। पुलिस अब उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

 फार्म हाउस फैक्ट्री एरिया में है। इसमें एक स्वीमिंग पूल भी है। सोमवार देर शाम को 40-45 युवकों की पार्टी का आयोजन किया था। सभी से एंट्री फीस भी ली गई थी। पुलिस ने बताया कि न तो मनोरंज कर विभाग से अनुमति ली गई और न ही आबकारी विभाग से। स्वीमिंग पूल का कोई ट्रेनर भी नहीं था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ लड़कियों का भी बुलाया गया। फार्म हाउस में डीजे पर डांस के साथ ही युवकों में शराब भी चल रही थी। इसी बीच एक युवक की कार में रखा मोबाइल खो गया, जिसके बाद विवाद होने लगा। युवक का कहना था कि मोबाइल चोरी किया गया है। मगर, फार्म हाउस स्टाफ में इंकार कर दिया। इस पर विवाद होने लगा। मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पार्टी में अफरातफरी मच गई। कई लोग भाग खड़े हुए। इसकी जानकारी पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को अपने साथ ले आई। उसने मोबाइल चोरी की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति के पूल पार्टी का आयोजन किया गया था। इसकी थाने से कोई रिपोर्ट भी नहीं ली गई थी। फार्म हाउस मालिक के खिलाफ प्रशासन को रिपोर्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed