फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wind did not suffocate after Diwali mercury and strong winds blew pollution agra

Agra: दिवाली के बाद दमघोंटू नहीं रही हवा, पारे और तेज हवाओं ने उड़ाया प्रदूषण

Wed, 26 Oct 2022 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Oct 2022 09:52 AM IST
सार

इस बार दिवाली पर हवा दमघोंटू नहीं रही। तापमान ज्यादा होने और हवा चलने से ताजनगरी का प्रदूषण उड़ गया। शास्त्रीपुरम और दयालबाग में हवा अच्छी रही। रात 9 से सुबह 3 बजे तक पीएम कणों की मात्रा चिंताजनक रही।
 

विज्ञापन
wind did not suffocate after Diwali mercury and strong winds blew pollution agra
agra pollution news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर इस बार आतिशबाजी चली, लेकिन मौसम मेहरबान रहा। तेज हवाओं, ज्यादा तापमान और इस वजह से मिक्सिंग हाइट ऊपर होने का नतीजा ये रहा कि दिवाली पर शहर की हवा दमघोंटू नहीं हो पाई। बीते साल के मुकाबले लोगों ने राहत महसूस की। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शाम को जब एयर क्वालिटी इंडेक्स जारी किया तो इस बार की दिवाली की रात में बीते साल से कहीं आधा तो कहीं एक चौथाई तक ही प्रदूषण दर्ज किया गया। तेज हवा पटाखों के जहरीले धुएं को उड़ाकर ले गईं, जिससे सांस रोगियों और आम लोगों का अनुभव बीते साल से बेहतर रहा। 

विज्ञापन


इस बार की दिवाली पर आसमान सतरंगी तो हुआ पर हवा बिगड़ नहीं सकी। पहले की तरह दिवाली की सुबह न स्मॉग नजर आया, न ही हवा में बारूद की गंध। इसकी वजह रही हवा और पारा, जिस वजह से लोगों ने कुछ राहत की सांस मिली। बीते साल दिवाली की सुबह आगरा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 429 था, जो इस बार महज 175 ही दर्ज किया गया। दिवाली से एक दिन पहले आगरा का एक्यूआई 163 था जो दिवाली पर बढ़कर 175 हो गया, जो बीते साल से 60 फीसदी कम है। सबसे खराब हवा केवल संजय प्लेस में दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 312 तक पहुंचा, जबकि दयालबाग और शास्त्रीपुरम सबसे साफ क्षेत्र रहे, जहां पटाखों का असर सबसे कम देखने को मिला। 

विज्ञापन

हवा में सुधार दिखा

दिवाली पर इस बार हवा और अन्य मौसमी स्थितियों के कारण एयर क्वालिटी में सुधार देखने के लिए मिला है। हमने विस्तृत अध्ययन किया है, जिसकी अंतिम रिपोर्ट बुधवार को आ सकती है। पीएम कणों में भारी धातुओं की मौजूदगी भी जांची गई है

विज्ञापन
विज्ञापन

-कमल कुमार, प्रभारी, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

दिवाली पर बीते साल ये था हाल

साल 2022    2021
स्थान    एक्यूआई        एक्यूआई
संजय प्लेस    312    435
रोहता        214        458
सेक्टर 3बी    196    427
ताजमहल    164        525        
मनोहरपुर    126        396
शास्त्रीपुरम    89        402

रात 9 से सुबह 3 बजे तक जहरीली रही हवा

पटाखे इस बार बेहद कम चले और रही सही कसर हवा की रफ्तार, मिक्सिंग हाइट और तापमान ने पूरी कर दी। फिर भी रात में 9 बजे से सुबह 3 बजे तक हवा जहरीली रही। अस्थमा और सांस रोगियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा प्रदूषण का था। संजय प्लेस ही नहीं, अन्य हिस्सों में भी यही ट्रेंड रहा। दिन में धूप खिलने और स्मॉग न होने के कारण एयर क्वालिटी में सुधार आ गया, पर रात में 6 घंटे तक हवा में मरीजों की सेहत के लिए जहर बरकरार रहा। 


ये रहा प्रदूषण का ट्रेंड

समय        पीएम-2.5
रात 9 बजे    300
रात 10 बजे    315
रात 11 बजे    350
रात 12 बजे    470
रात 1 बजे    500
रात 2 बजे    500
रात 3 बजे    390
 

-500 तक पहुुंच गए सूक्ष्म कण

तत्व    औसत    अधिकतम
पीएम 2.5कण    312    500
पीएम 10कण    178    296
नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड    25    56
कार्बन मोनो ऑक्साइड    46    96

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed