{"_id":"571d2f984f1c1b21458b4744","slug":"will-train-teachers-teachers-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा शिक्षक संघ
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 25 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
books, jhansi hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन ने परिषदीय बेसिक स्कूलों के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने की तैयारी की है। प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत कनाडा टीचर्स फेडरेशन की मदद से शिक्षकाें को प्रशिक्षित किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चिह्नित आगरा के सैंया ब्लाक के शिक्षकों को मई 2016 में
शिक्षण तकनीक के संबंध में लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेन स्टॉर्मिंग मेथड और जिक्सा मेडल के साथ शिक्षकों को यह समझाया जाएगा कि वह कैसे एकजुट होकर स्कूलों के शैक्षणिक वातावरण को बढ़िया बना सकते हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष और मंत्री को ही ब्लाक रिसोर्स परसन बनाया जाएगा। प्रशिक्षित शिक्षक न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। सितंबर में पांच दिन का प्रशिक्षण शिविर दोबारा आयोजित किया जाएगा। अक्तूबर से लेकर फरवरी 2017 तक नई शिक्षण पद्धति से शिक्षक पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षकों और शिक्षक संघ का वजूद विद्यार्थियों और परिषदीय विद्यालयों से है। इनमें पढ़ाई का माहौल बढ़िया होगा तो विद्यार्थियों की संख्या खुद ब खुद बढ़ेगी।
- बृजेश दीक्षित, जिला महामंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ