फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Will train teachers Teachers Association

शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा शिक्षक संघ

Mon, 25 Apr 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Mon, 25 Apr 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
Will train teachers Teachers Association
books, jhansi hindi news - फोटो : demo
आल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन ने परिषदीय बेसिक स्कूलों के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने की तैयारी की है। प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत कनाडा टीचर्स फेडरेशन की मदद से शिक्षकाें को प्रशिक्षित किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चिह्नित आगरा के सैंया ब्लाक के शिक्षकों को मई 2016 में 
विज्ञापन

शिक्षण तकनीक के संबंध में लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेन स्टॉर्मिंग मेथड और जिक्सा मेडल के साथ शिक्षकों को यह समझाया जाएगा कि वह कैसे एकजुट होकर स्कूलों के शैक्षणिक वातावरण को बढ़िया बना सकते हैं। 
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष और मंत्री को ही ब्लाक रिसोर्स परसन बनाया जाएगा। प्रशिक्षित शिक्षक न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। सितंबर में पांच दिन का प्रशिक्षण शिविर दोबारा आयोजित किया जाएगा। अक्तूबर से लेकर फरवरी 2017 तक नई शिक्षण पद्धति से शिक्षक पढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों और शिक्षक संघ का वजूद विद्यार्थियों और परिषदीय विद्यालयों से है। इनमें पढ़ाई का माहौल बढ़िया होगा तो विद्यार्थियों की संख्या खुद ब खुद बढ़ेगी।
- बृजेश दीक्षित, जिला महामंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed