{"_id":"65a3d00a4190c59d7b061ba0","slug":"will-soon-be-able-to-go-to-ayodhya-by-helicopter-to-see-ramlala-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-10822-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हेलीकॉप्टर से जल्द कर सकेंगे अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हेलीकॉप्टर से जल्द कर सकेंगे अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन
Sun, 14 Jan 2024 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 14 Jan 2024 05:44 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से जल्द कर सकेंगे अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन
पर्यटन एवं संस्कृति ने बताया लखनऊ से सबसे पहले शुरू होगी सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने की तैयारी लाखों श्रद्धालु कर रहे हैं। उनके लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही लोग लखनऊ से अयोध्या का सफर हेलीकॉप्टर से भी कर सकेंगे। इससे रामलला के दर्शन में समय की भी बचत होगी। मार्च के आखिर तक ये सेवा शुरू हो जाएगी।
करहल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इसके बाद देश और पूरे विश्व से श्रद्धालु अपने आराध्य रामलला के दर्शन को आना शुरू हो जाएंगे। इन्हीं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पर्यटन विभाग बेहतर सेवाएं देने के लिए काम कर रहा है। इसी के तहत मार्च के अंतिम सप्ताह में लखनऊ से हेलीकॉप्टर सेवा भी अयोध्या के लिए शुरू कर दी जाएगी। इससे लोग कम समय से रामलला के दर्शन कर वापस लौट सकेंगे।
हेलीकॉप्टर का संचालन रमाबाई आंबेडकर मैदान लखनऊ से अयोध्या के लिए होगा। उन्होंने बताया कि 3 हेलीकॉप्टर अयोध्या में और 3 लखनऊ में उपलब्ध रहेंगे। इनकी क्षमता 8 लोगों से लेकर 18 लोगों तक की होगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा पूरा विश्व अयोध्या की भव्यता और दिव्यता देखने के लिए तैयार है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पीयूष चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
चित्रकूट, वाराणसी, प्रयागराज के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा जल्द
पर्यटन मंत्री ने बताया कि लखनऊ और अयोध्या के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कराने के साथ ही अन्य तीर्थस्थलों के लिए भी सेवाएं देने पर काम चल रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष में चित्रकूट, वाराणसी और प्रयागराज के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कराने की उन्होंने बात कही।