{"_id":"619ddf140c794e1d2763ec2e","slug":"wild-pig-attacks-in-mant-village-many-person-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गांव में जंगली सुअर ने किया लोगों पर हमला, नगला हिमायूं में कई ग्रामीण घायल, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गांव में जंगली सुअर ने किया लोगों पर हमला, नगला हिमायूं में कई ग्रामीण घायल, चार की हालत गंभीर
Wed, 24 Nov 2021 12:13 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:13 PM IST
सार
सुअर ने लोगों को घायल कर दिया। जिसके बाद ग्रामीण एकजुट हुए और जंगली सुअर को मार दिया। गांव में काफी देर तक दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन
मथुरा: जंगली सुअर के हमले के बाद इलाज के लिए पहुंचे घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा जनपद में बुधवार सुबह जंगली सुअर एक गांव में घुस गया और वहां लोगों को घायल कर दिया। जंगली सुअर के हमले से करीब 12 लोग घायल हुए हैं। जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। मथुरा के निजी अस्पताल में इनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बुधवार को ग्राम पंचायत नगला हिमांयू में सुबह एक जंगली सूअर गांव में घुस आया और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिसमें हरप्रसाद पुत्र बनी सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, तुहीराम सिंह, कमलेश देवी, मनु उर्फ मानवेन्द्र, यशु कुमार सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र मांट पर भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं चार की हालत गंभीर बनी हुई है। इनके सिर और हाथों में गंभीर चोट हैं। ग्राम प्रधान रवि चौधरी ने बताया कि फिलहाल ग्रामीणों ने एकजुट होकर जंगली सूअर को मार दिया है और घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कोरोना का दंश: महंगी पढ़ाई से मुंह फेरा, यूपी बोर्ड के स्कूलों में बढ़ी विद्याथियों की संख्या, फीस के बोझ से अभिभावकों ने लिया फैसला
विज्ञापन