{"_id":"65eb4999ea9aa5158e0d1564","slug":"wild-pig-attacks-farmer-who-went-to-see-crop-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-113966-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फसल देखने गए किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फसल देखने गए किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला
Fri, 08 Mar 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
फसल देखने गए किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला
- गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। गांव रायहार निवासी एक किसान बृहस्पतिवार की रात खेत पर फसल देखने के लिए गया था। तभी जंगली सुअर ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज सैफई ले गए।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव रायहार निवासी किसान गौरव बृहस्पतिवार की रात खेत पर गेहूं की फसल को देखने के लिए गया था। देखा कि कोई पशु खेत में घुसा हुआ है। जब पास जाकर देखा तो वहां एक जंगली सुअर खेत में घुसा हुआ था। गौरव जब तक कुछ समझ पाता सुअर ने उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराकर गौरव ने चीखना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। भीड़ को देख सुअर वहां से भाग गया। किसान के घायल होने की खबर मिलते ही परिजन खेत पर पहुंच गए। आनन फानन घायल गौरव को परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। परिजन घायल को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कालेज ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअर आए दिन फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। किसानों पर भी हमला कर देते हैं।