फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife was defamed on social media hence husband went after her love marriage complaint to police

UP News: पत्नी को किया सोशल मीडिया पर बदनाम, इसलिए पति पड़ा पीछे...हुआ था प्रेम विवाह; पुलिस से की शिकायत

Mon, 02 Sep 2024 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 08:39 AM IST
सार

प्रेम विवाह के बाद पति उस पर इतनी बंदिशें लगा देगा, कभी सोचा भी न था। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वो पति से अलग हुई तो पति ने उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Wife was defamed on social media hence husband went after her love marriage complaint to police
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम विवाह के बाद पत्नी को नौकरी करने से मना कर दिया। ससुरालवाले भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर पत्नी अलग रहने लगी। पति सोशल मीडिया पर अलग-अलग आईडी से गंदे मैसेज भेजने लगा। शिकायत पर सिकंदरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन





पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2019 में गैलाना के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद पति ने पढ़ाई बंद करा दी। नौकरी भी नहीं करने दी। दहेज के लिए भी प्रताड़िता किया गया। छह महीने पहले घर से निकाल दिया। तब से अलग रहकर पढ़ाई कर रही है। पति के मैसेज का विरोध किया तो सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed