{"_id":"61ba099cd3ece845a45c67bb","slug":"wife-sexual-exploitation-by-swat-team-leader-agra-second-marriage-and-one-child","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दगाबाज दरोगा: स्वाट प्रभारी पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, कोचिंग में हुई दोस्ती के बाद दिया धोखा, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगाबाज दरोगा: स्वाट प्रभारी पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, कोचिंग में हुई दोस्ती के बाद दिया धोखा, जानिए क्या है पूरा मामला
Thu, 16 Dec 2021 12:18 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:18 PM IST
सार
पीड़िता का कहना है कि बेटे का डीएनए टेस्ट कराने के लिए वो तैयार हैं। उसने सारे सुबूत एसएसपी आफिस में दे दिए हैं। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले की स्पेशल टीम में तैनात एक दरोगा पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि दरोगा ने प्यार का नाटक कर शादी कर ली, जबकि वो पहले से शादीशुदा था। इसके बाद अलग मकान में रखा। उसके बच्चा होने पर अपनाने से इंकार कर रहा है। वह अब भटकने को मजबूर है। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
दोनों के बीच दोस्ती
युवती बोदला की रहने वाली है। वह वर्ष 2009 में गाजियाबाद की एक कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसी कोचिंग में दरोगा भी तैयारी कर रहा था। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्यार हो गया। दरोगा में चयन होने के बाद प्रेमी ने शादी का वादा किया। दोनों एकदूसरे के संपर्क में रहे। वर्ष 2016 में दरोगा ने उससे शादी कर ली, जबकि वो पहले से शादीशुदा था।
विज्ञापन
तीन साल का बेटा
युवती का आरोप है कि उसे अपनी ससुराल से दूर अलग मकान में रखा। उसके एक तीन साल का बेटा है। वह जब भी ससुराल जाने की कहती, दरोगा टालमटोल कर देता। वर्ष 2018 में ससुराल जाने पर उसके शादीशुदा होने के बारे में पता चला। इससे परिवार में झगड़े शुरू हो गए। दरोगा उसे आगरा में लाकर रखने लगा। अब दरोगा ने खर्च देना बंद कर दिया है। इससे बेटे के साथ गुजारा नहीं कर पा रही है। दरोगा अब दोनों को अपनाने से इंकार कर रहे हैं। वह अब अपने और बेटे के हक के लिए दर-दर की ठोकर खा रही है। उसकी शिकायत करने पर दरोगा ने घर आकर मारपीट भी की। मोबाइल भी तोड़ दिया, जिससे सुबूत नष्ट हो जाएं। अब भी पीड़िता के पास दरोगा के साथ खिंची फोटो हैं। पीड़िता का कहना है कि बेटे का डीएनए टेस्ट कराने के लिए वो तैयार हैं। उसने सारे सुबूत एसएसपी आफिस में दे दिए हैं। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी प्रोटोकाल शिवराम यादव का कहना है कि मामले की शिकायत की गई है। युवती ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। इसमें दरोगा के शादी कर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने दरोग के साथ खिंचे फोटो भी दिखाए हैं। उससे और साक्ष्य मांगे गए हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
व्हाट्सएप चैट वायरल
बुधवार को सोशल मीडिया पर दरोगा और युवती के बीच हुई व्हाट्स एप चैट भी वायरल हो गई। इसमें पीड़िता घर के खर्च की मांग कर रही है। दरोगा समझा रहा है।
आगरा: कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, छत से फेंककर हत्या करने का आरोप
व्हाट्सएप चैट वायरल
बुधवार को सोशल मीडिया पर दरोगा और युवती के बीच हुई व्हाट्स एप चैट भी वायरल हो गई। इसमें पीड़िता घर के खर्च की मांग कर रही है। दरोगा समझा रहा है।
आगरा: कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, छत से फेंककर हत्या करने का आरोप