{"_id":"687749a8c278297c590dc661","slug":"wife-s-pain-if-anything-happens-to-the-husband-president-of-bjp-mahila-morcha-will-be-responsible-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी का दर्द...पति को कुछ हुआ तो भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष होंगी जिम्मेदार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी का दर्द...पति को कुछ हुआ तो भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष होंगी जिम्मेदार, जानें पूरा मामला
Wed, 16 Jul 2025 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:11 PM IST
सार
भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता का तीन दिन से लापता है। इस मामले में उसकी पत्नी अब सामने आ गई है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai
विस्तार
आगरा के खंदौली में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पत्नी ने प्रकरण को साजिश बताया। कहा कि पति लापता हैं। उनको कुछ होता है तो भाजपा की महिला पदाधिकारी जिम्मेदारी होंगी। इस मामले में भाजपा के कुछ नेता भी समर्थन में आ गए हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष उपमा गुप्ता का कहना है कि वह भी साक्ष्यों के साथ शिकायत करेंगी।
घटना 13 जुलाई की शाम को हुई थी। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता अन्य महिला कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कार्यकर्ता आनंद के घर पहुंची थीं। बाद में उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो कार्यकर्ता की पिटाई कर रही थीं। आरोप लगाया था कि वह मोबाइल पर वीडियो भेजते हैं। इसके बाद आनंद लापता हो गए थे।
आनंद की पत्नी का कहना है की पति को साजिश के तहत फंसाया गया है। आरोप लगाने वाली महिलाएं पति के साथ आए दिन वृंदावन प्रॉपर्टी खरीदने के नाम पर जाती थीं। उपमा गुप्ता अन्य घर आईं। तब पति घर में नहीं थे। उनको साजिशन बुलाया। उन्होंने उनसे बाहर जाने के लिए बोल दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पति को कमरे को बंद कर लिया था। अंदर से चीखने की आवाज आने लगी थीं। अंदर देखा तो महिलाएं पति को चप्पलों से पीट रही थीं। इसके बाद उनको खींचते हुए बाहर ले आईं। उनके बेटे को ब्लड कैंसर है। इस कारण पति तनाव में रहते हैं। घटना के बाद से पति घर से चले गए हैं। उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में अगर पति के साथ कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार भाजपा की महिला पदाधिकारी और अन्य होंगी।
उपमा गुप्ता का कहना है कि आनंद ने महिलाओं के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजी थी। इस पर बात करने गए थे। आनंद ने गलत व्यवहार किया। इस पर मारपीट हो गई। माफी मांगने की वजह से पुलिस से शिकायत नहीं की थी। अब वो साक्ष्य के साथ शिकायत करेंगी।