फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife of BSF jawan dies under suspicious circumstances in agra

आगरा: बीएसएफ जवान की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

Mon, 01 Nov 2021 12:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Nov 2021 12:45 PM IST
सार

आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका का पति बीएसएफ में जवान है। उस पर ही हत्या का आरोप लगा है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
Wife of BSF jawan dies under suspicious circumstances in agra
मीरा देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गांव गढ़ी हरचंद के रहने वाले बीएसएफ के जवान सत्यवीर की पत्नी मीरा देवी उर्फ सुशीला (28) की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सोमवार की सुबह उसका शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। मायकेवालों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पति समेत ससुराल के कुल 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले रखा है।

विज्ञापन

10 वर्ष पूर्व हुई थी शादी 
थाना ताजगंज के ग्राम नौफरी निवासी लाखन सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी मीरा की शादी 10 वर्ष पूर्व सत्यवीर से की। इनके दो बच्चे आदित्य आठ और अनुष्का (6) हैं। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए मीरा को प्रताड़ित किया जाता था। इधर,पति सत्यवीर छुट्टी पर घर आया हुआ था। उसने रविवार की रात मीरा की बेरहमी से पिटाई की। बताया कि शव के पास ही पति का बेल्ट भी पड़ा हुआ था। मामले में पति समेत ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष आनंद वीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सत्यवीर, ससुर गया प्रसाद, सास माया देवी, देवर योगेंद्र, सोनू समेत 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने भी पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंच नमूने जुटाए।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों से भिड़ गया था आरोपी पति
महिला की मौत की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तो मायकेवाले पति और ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाने लगे। इस पर पुलिसकर्मी पति सत्यवीर को पूछताछ के लिए पकड़ने लगी, तो वह सिपाहियों से भिड़ गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे हिरासत में लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा: त्योहार पर कान्हा की नगरी आ रहे हैं तो पढ़िए ये खबर, यातायात पुलिस ने व्यवस्था में किया बदलाव
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed