फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife murdered husband in Etah

एटा में रिश्तों का कत्ल: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, आरोपी पत्नी फरार

Mon, 19 Jul 2021 07:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jul 2021 07:03 PM IST
सार

युवक अपनी पत्नी के पास से बच्चों को लेने के लिए ससुराल गया था। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में पड़ा मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके भाई और प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Wife murdered husband in Etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में दो बच्चों को लेकर मायके आई पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। भाई के घर में पति का शव छोड़कर बच्चों सहित फरार हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी ओपी सिंह और सीओ सदर इरफान नासिर खान ने पुलिस बल, फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन


कासगंज जिले के थाना सहावर के गुड़गुड़ी निवासी दीपचंद्र (40) अपनी ससुराल गांव नगरिया ताड़ (थाना मारहरा) आया था। दीपचंद्र के भाई वीरपाल का आरोप है कि भाभी प्रेमवती, इसके भाई मंगल सिंह और प्रेमी पप्पू निवासी पीतम नगर थाना सहसवान (जिला बदायूं) ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की है। 
विज्ञापन


प्रेमी के साथ रह रही थी पत्नी
प्रेमवती ने अपने मायके के किशोरीलाल के साथ करीब दो वर्ष पूर्व गोरहा नगला खंजी में एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट का सौदा पप्पू ने ही तय कराया था और बाद में बिक्री भी कराया। इसी दौरान भाभी के पप्पू से अवैध संबंध हो गए और उसके साथ एक साल रहकर अभी कुछ दिन पहले ही लौटी थी। 17 जुलाई को भाभी गांव आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद छोटे पुत्र और पुत्री को साथ लेकर मायके चली गई। जबकि बड़ा बेटा अपने पिता के साथ ही रह रहा था। भाई दीपचंद्र को शक था कि बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए, इसलिए वह उसी दिन पुत्र और पुत्री को लेने गांव नगरिया ताड़ पहुंचे थे। यहां पर तीनों आरोपियों ने मिलकर भाई की हत्या कर दी। मृतक के पिता ने तहरीर देकर पुत्रवधू, उसके भाई और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना के संबंध में एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मकान के अंदर पड़ा मिला था। हत्या के आरोप लगाए गए हैं, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed