फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife murdered husband by giving poison in agra

पत्नी ने दूध में जहर मिलाकर पति को पिलाया, मौत से पहले बने वीडियो में सामने आई सच्चाई

Sat, 11 May 2019 04:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
wife murdered husband by giving poison in agra
वीडियो से ली गई तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना बरहन क्षेत्र में जहर से एक युवक की मौत हो गई। मरने से पहले युवक ने अपनी पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात बरहन के गांव नगला सुखदेव निवासी अवधेश की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत से पहले युवक ने अपनी पत्नी और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए। 
विज्ञापन


अवधेश ने बताया कि पत्नी नवली देवी ने उसे दूध में जहर मिला कर दिया है। चार दिन पहले ससुरालियों ने भी उसके परिजनों के साथ मारपीट की थी। मरने से पहले दिए अवधेश के बयानों का परिजनों ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

मृतक के परिजनों के अनुसार अवधेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले जलेसर के गांव नगला अनी की नवली देवी से हुआ था। दीपावली पर नवली देवी ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। 

आरोप है कि घटना से चार दिन पहले नवली देवी के मायका पक्ष के लोगों ने अवधेश के परिजनों से मारपीट की थी।  अब पत्नी ने उसे जहर देकर मार डाला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed