फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife molested Truck driver and conductor are making pressure for agreement husband beaten up for refusing

सुनसान रास्ते पर पत्नी से की छेड़खानी: ट्रक चालक और परिचालक बना रहे समझौते का दबाव, मना करने पर पति को पीटा

Fri, 02 Jun 2023 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 10:21 AM IST
सार

ट्रांस यमुना इलाके का मामला है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक और परिचालक ने सुनसान रास्ते पर छेड़खानी की थी। उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद से आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Wife molested Truck driver and conductor are making pressure for agreement husband beaten up for refusing
छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की एक पीड़िता का आरोप है कि उन्हें आरोपी धमका रहे हैं। छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर पति को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद सहित सात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

महिला मूलरूप से हाथरस की है। यहां ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में किरायेदार है। महिला ने बताया कि पति मजदूरी करते हैं। सात मई को किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने घर में घुसने नहीं दिया। पति काम पर गए थे। इससे वह फुटपाथ पर एक तख्त पर बच्चों के साथ सो रही थी। तभी एक ट्रक चालक और परिचालक ने छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद भी पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। पुलिस आयुक्त से शिकायत करने पर लिखा गया। बृहस्पतिवार को बयान होना था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा में आई बेहद सस्ते फ्लैटों की स्कीम: पहले आओ-पहले पाओ तर्ज पर मिलेगा घर, जल्द शुरू होगें  रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते का दबाव  

आरोप है कि बुधवार रात को वह पति के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में सनी, जीतू, सूरज सहित सात लोगों ने पकड़ लिया। समझौते का दबाव बनाया। मना करने पर पति को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मेडिकल कराकर तीन नामजद सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

ये भी पढ़ें -  UP: जेपी नड्डा आगरा से फूंकेंगे लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

पीड़िता का रिश्तेदार है आरोपी ट्रक चालक और परिचालक

थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि दबाव बनाने वाले लोग छेड़छाड़ के आरोपी ट्रक चालक और परिचालक के रिश्तेदार हैं। एक आरोपी सनी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे हैं। उधर, पीड़िता के बयान दर्ज करा दिए गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - UP: दो साल तक नहीं मिली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, अब कंपनी को देना होगा  25 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed