फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife Meets With Police Caught Husband Lover

प्रेमिका संग फरार हुआ पति, पत्नी ने पुलिस से तलाश कर पकड़वाई 'महबूबा'

Thu, 26 Dec 2019 04:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Dec 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Wife Meets With Police Caught Husband Lover
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थाना हरीपर्वत क्षेत्र में शादीशुदा युवक मोहल्ले की युवती को प्रेम संबंध में फंसाकर एक महीने पहले अपने साथ लेकर चला गया। इस मामले में युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। पति के नहीं मिलने पर पत्नी ने तलाश शुरू कर दी। परिचित और दोस्तों की मदद से पुलिस को उसका सुराग दिया। मंगलवार को पुलिस ने युवती को ढूंढ निकाला। हालांकि युवक भाग गया।
विज्ञापन


मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। युवक ठेल पर फल बेचने का काम करता है। उसकी शादी को नौ साल हो चुके हैं। संतान नहीं है। उसके शादी से पहले प्रेम संबंध मोहल्ले की ही एक युवती से चल रहे थे। शादी के बाद युवक ने युवती से मिलना जुलना बंद कर दिया।
विज्ञापन


पिछले दिनों दोनों फिर से बात करने लगे। एक महीने पहले युवक युवती को अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन मिला नहीं। वह जगह बदलकर रह रहा था। पति की तलाश में पत्नी भी लग गई। वह पति के दोस्तों और रिश्तेदारों से पता करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मंगलवार को पति के आईएसबीटी से भागने की सूचना मिली। इस पर महिला ने पुलिस को बता दिया। पुलिस ने घेराबंदी की। युवक भाग गया। उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed