फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife makes video call three times every hour for her husband spying In Agra

साहब! शकी पत्नी से बचाओः बैंक मैनेजर बोला- लोकेशन देखने को हर 20 मिनट में करती VIDEO कॉल, आठ माह पहले हुई शादी

Sun, 05 Mar 2023 11:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 11:12 PM IST
सार

आगरा में पत्नी से प्रताड़ित एक बैंक मैनेजर पति ने उससे छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। कहा कि बाजार जाओ या आफिस पत्नी लोकेशन देखने को हर 20 मिनट में वीडियो कॉल करती है। इससे मेरी जीना मुहाल हो गया है। पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। 
 

विज्ञापन
wife makes video call three times every hour for her husband spying In Agra
दुल्हा-दुल्हन - फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा पत्नी ने पति की जासूसी के लिए वीडियो कॉल करने का तरीका निकाला। उसका यह तरीका पति के लिए परेशानी बन गया है। पति का कहना है कि कभी खाना खाने, कभी चाय पीने, कभी कुछ पूछने के बहाने हर घंटे करीब तीन बार वीडियो कॉल करती है। इतना ही नहीं बाजार में खरीदारी के समय भी लोकेशन के लिए ऐसा करती है। पत्नी ने कहा कि उसे पति के किसी और से संबंध होने का शक है। 

विज्ञापन

देर से आने पर करती है सवाल 

मामला सदर क्षेत्र का है। युवती की शादी आठ महीने पहले सिकंदरा क्षेत्र में हुई है। पति एक बैंक में मैनेजर हैं। दोनों साथ में ही रहते हैं। पति का कहना है कि इसके बावजूद एक-दूसरे के लिए पराए हैं। शादी होने के तीन महीने तक सब ठीक था। बैंक में कभी-कभी ज्यादा काम होने से घर आने में देर हो जाती है। पहले तो पत्नी देर आने पर सवाल करती थी, अब शक करने लगी है। 

विज्ञापन

जासूसी करने को वीडियो कॉल करती है

कहा कि उसे लगता है कि पति कहीं और तो नहीं चले गए हैं। इसकी जासूसी करने के लिए वीडियो कॉल करती है। कई बार समझाने की कोशिश की। बैंक में हर तरह के लोगों से बातचीत करनी पड़ती है, लेकिन पत्नी मानने को तैयार नहीं। पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उसे पति के हावभाव व देरी से आने की वजह से शक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र में 20 जोड़े आए

परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को 60 जोड़े बुलाए गए थे। महज 20 जोड़े उपस्थित हुए। इनमें से चार जोड़ों में समझौता हो गया। दो मामलों में एफआईआर के आदेश दिए गए। अन्य को अगली तारीख दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed