फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife dies after husband's death in agra

पति की मौत के बाद जुदाई नहीं सह पाई पत्नी, चिता जलते ही तोड़ा दम

Tue, 11 Sep 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 11 Sep 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
wife dies after husband's death in agra
demo pic
साथ जीने-मरने की कसमें सभी खाते हैं। साथ जीते भी हैं। लेकिन, लाखों में कुछ लोग ही ऐसे होते हैं, जो एक-दूसरे की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाते। कुछ ऐसा ही वाकया सोमवार को आगरा के कस्बा फतेहाबाद में हुआ। 
विज्ञापन


जहां पति की मृत्यु के चंद घंटे बाद ही वियोग में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौतों से क्षेत्र में मातम पसर गया। जिस किसी ने भी इस घटना के बारे में सुना वो आश्चर्यचकित रह गया। 
विज्ञापन


फतेहाबाद के मोहल्ला राजपूत निवासी 74 वर्षीय वीरेंद्र कुमार भगतजी का रविवार रात निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी। निधन से उनकी 70 वर्षीय पत्नी सरला देवी गुमसुम थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के दौरान तोड़ा दम

परिजन वीरेंद्र भगतजी को अंतिम संस्कार के लिए फतेहाबाद के यमुना नदी के किनारे स्थित जौनेश्वर घाट मोक्षधाम पर ले गए। इतने में ही सरला देवी की भी
तबियत बिगड़ गई। तत्काल चिकित्सक बुलाए गए। पर, उनकी भी सांसें थम चुकी थी। 

देर शाम पति की चिता के बगल में ही उनकी चिता सजाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पति के वियोग में पत्नी की मृत्यु का ऐसा मामला फतेहाबाद क्षेत्र
में पहली बार घटित हुआ। घटना से लोग हतप्रभ रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed