फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife died while husband condition is critical in bus collision in Agra

Agra: बाइक सवार दंपती को 10 मीटर तक घसीटती रही निजी बस, सिर में पहिया चढ़ने से पत्नी की मौत; पति की हालत नाजुक

Sun, 14 Jan 2024 08:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 08:54 AM IST
सार

आगरा में निजी बस चालक बाइक सवार दंपती को 10 मीटर तक घसीटता रहा। सिर में पहिया चढ़ने से पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Wife died while husband condition is critical in bus collision in Agra
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति के साथ बाइक से बीमार देवर को देखने एक अस्पताल आ रही थी। हाईवे पर एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रॉयल चौराहे पर प्राइवेट बस की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती करीब 10 मीटर तक घिसटते रहे। महिला के सिर से बस का पहिया गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आधा घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन


फिरोजाबाद के गांव भरतपुर निवासी मुकेश कुमार शनिवार को पत्नी शिवानी (35) के साथ बाइक से अपने बीमार भाई को भगवान टॉकीज स्थित एक निजी अस्पताल में देखने आ रहे थे। रॉयल चौराहे के प्राइवेट बस ने साइड मारी। बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इसके बाद बस चालक बाइक सवार दंपती को 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। 
विज्ञापन


राहगीरों के शोर मचाने पर चालक ने भागने की कोशिश की और महिला को कुचलता हुआ भाग निकला। हादसे में शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बदहवास पति को किसी तरह संभाला। एत्माद्दौला थाना के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से हादसा करने वाली गाड़ी के बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो घायल

एक अन्य हादसे में जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में देर तेज रफ्तार में जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद पलट गई। हादसे में कार के आगे वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इसमें दो घायल हो गए। सुबह लोगों ने जब कार को देखा तो चर्चा का विषय बन गई। आवास विकास सेक्टर-7 निवासी शशांक अग्रवाल और शिवम तोमर दोनों दोस्त हैं। 



शुक्रवार रात करीब 2 बजे वह दोनों भावना होटल की तरफ से घर वापस जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद पलट गई। आवाज सुनकर लोग जुटे तो देखा तो कार के परखच्चें उड़ गए। शनिवार को क्षतिग्रस्त कार लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। हादसा इतना भयंकर था कि कार के पहिये अलग हो गए। इंजन दूर जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed