फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife did not know how to speak English so husband refused to live with her In Agra

UP: पति को रास नहीं आई हिंदी बोलने वाली पत्नी, शादी के तीन महीने बाद ही बिगड़ा रिश्ता; साथ रहने से इन्कार

Mon, 15 Apr 2024 01:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 01:43 PM IST
सार

ताजनगरी में पति को हिंदी बोलने वाली पत्नी रास नहीं आई। शादी के तीन महीने बाद ही उनका रिश्ता बिगड़ गया। पति ने साथ रहने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन
wife did not know how to speak English so husband refused to live with her In Agra
woman demo - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति ऑफिस और घर में अंग्रेजी में बात करता है। शादी हुई तो पत्नी हिंदी में बोलने वाली मिली। पत्नी के अंग्रेजी में बात नहीं करने से पति नाराज रहने लगा। बात अलग होने तक आ गई। परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुंचने पर रविवार को काउंसिलिंग की गई। पति ने पत्नी के साथ रहने से इन्कार कर दिया। मामले में केस दर्ज करने की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार, गुरुग्राम के एक निजी बैंक का कर्मचारी एक वर्ष पहले आगरा प्रशिक्षण में आया था। तब उसकी मुलाकात कमला नगर की युवती से हुई। दोनों फोन पर बात करने लगे। उन्होंने शादी का फैसला लिया। तीन महीने पहले दोनों की रजामंदी से शादी हो गई।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि पति ऑफिस से लेकर घर में भी उससे अंग्रेजी में बात करता है। वह कुछ तो अंंग्रेजी बोल लेती थी। मगर, पति के ज्यादा अंग्रेजी में बात करने पर हिंदी में बात करने की कह दी। वो अंग्रेजी में ही बात करने का दबाव बनाने लगा। झगड़े शुरू हो गए। वह 15 दिन ही घर में रह सकी। मायके आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति उसे मायके से लेने नहीं आया तो युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। काउंसलर डाॅ. अमित गौड़ ने दूरियां मिटाने की कोशिश की। पति दक्षिण भारतीय है। उसको समझाया कि पत्नी को अंग्रेजी बोलना सिखाए। घर में आम भाषा में ही बात करें। मगर, वो मानने को तैयार नहीं हुआ। पत्नी के साथ रहने से इन्कार कर दिया। उधर, पत्नी ससुराल जाना चाहती है। इस पर फाइल बंद कर मुकदमे के आदेश किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed