{"_id":"661ce1b83318ac604e082a83","slug":"wife-did-not-know-how-to-speak-english-so-husband-refused-to-live-with-her-in-agra-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पति को रास नहीं आई हिंदी बोलने वाली पत्नी, शादी के तीन महीने बाद ही बिगड़ा रिश्ता; साथ रहने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति को रास नहीं आई हिंदी बोलने वाली पत्नी, शादी के तीन महीने बाद ही बिगड़ा रिश्ता; साथ रहने से इन्कार
Mon, 15 Apr 2024 01:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:43 PM IST
सार
ताजनगरी में पति को हिंदी बोलने वाली पत्नी रास नहीं आई। शादी के तीन महीने बाद ही उनका रिश्ता बिगड़ गया। पति ने साथ रहने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पति ऑफिस और घर में अंग्रेजी में बात करता है। शादी हुई तो पत्नी हिंदी में बोलने वाली मिली। पत्नी के अंग्रेजी में बात नहीं करने से पति नाराज रहने लगा। बात अलग होने तक आ गई। परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुंचने पर रविवार को काउंसिलिंग की गई। पति ने पत्नी के साथ रहने से इन्कार कर दिया। मामले में केस दर्ज करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, गुरुग्राम के एक निजी बैंक का कर्मचारी एक वर्ष पहले आगरा प्रशिक्षण में आया था। तब उसकी मुलाकात कमला नगर की युवती से हुई। दोनों फोन पर बात करने लगे। उन्होंने शादी का फैसला लिया। तीन महीने पहले दोनों की रजामंदी से शादी हो गई।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि पति ऑफिस से लेकर घर में भी उससे अंग्रेजी में बात करता है। वह कुछ तो अंंग्रेजी बोल लेती थी। मगर, पति के ज्यादा अंग्रेजी में बात करने पर हिंदी में बात करने की कह दी। वो अंग्रेजी में ही बात करने का दबाव बनाने लगा। झगड़े शुरू हो गए। वह 15 दिन ही घर में रह सकी। मायके आ गई।
विज्ञापन
पति उसे मायके से लेने नहीं आया तो युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। काउंसलर डाॅ. अमित गौड़ ने दूरियां मिटाने की कोशिश की। पति दक्षिण भारतीय है। उसको समझाया कि पत्नी को अंग्रेजी बोलना सिखाए। घर में आम भाषा में ही बात करें। मगर, वो मानने को तैयार नहीं हुआ। पत्नी के साथ रहने से इन्कार कर दिया। उधर, पत्नी ससुराल जाना चाहती है। इस पर फाइल बंद कर मुकदमे के आदेश किए गए।