पत्नी ने शौचालय बनवाने के लिए पाई पाई कर जोड़ी रकम, पति पी गया शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक महिला ने पाई पाई कर रकम जोड़ी, लेकिन उसके शराबी पति ने शराब पीने में खर्च कर दी है। पीड़ित महिला ने आशा ज्योति केंद्र में पति के खिलाफ शिकायत की है। आंखों में आंसू लेकर पहुंची महिला बार बार यही कहे जा रही थी कि उसके घर में शौचालय कैसे बनेगा?
महिला ने काउंसर को बताया कि उसे खुले में शौच के लिए जाने पर शर्म आती है, लेकिन पति शौचालय नहीं बनने दे रहा। वो पाई पाई करके पैसा जोड़ती है, लेकिन पति छीनकर ले जाता है और शराब पीने में खर्च कर देता है।
इस बार तो उसने पूरे पांच हजार जोड़ लिए थे, उम्मीद थी कि अब घर में शौचालय बन ही जाएगा लेकिन इस बार भी पति ने पैसा नहीं छोड़ा। वो महिला से ही पैसा छीनकर ले गया और शराब में उड़ा दिया। इस पर महिला से बर्दाश्त नहीं हुआ।
शराब पीने का आदी है पति
महिला ने लेडी लॉयल हॉस्पिटल स्थित आशा ज्योति केंद्र में बुधवार को शिकायत कर दी। महिला ने काउंसलर को बताया कि शादी को दस साल हो गए हैं। पति शराब पीने का आदी है। घर से कोई भी सामान बेचकर शराब पी लेता है।
दो दिन पहले ही उसने शराब में पांच हजार रुपये खर्च किए हैं। ये पैसा उससे छीनकर ले गया था। उसने पाई पाई जोड़कर कई साल में जमा किए थे। पति ने बताया कि वो मजदूरी करता है। जो भी कमाता है, पत्नी को देता है। दारू पीने के लिए पत्नी से ही ले जाता है।
आशा ज्योति केंद्र की प्रबंधक दीपशिखा कुशवाह ने बताया कि महिला के पति को समझा दिया गया है कि वह घर में शौचालय बनवाए और दारू पीने की आदत को छोड़ दे। वहीं महिला से उसके पति माफी मांगी है कि अब शराब नहीं पीएगा। पत्नी ने भी माफ कर दिया।