{"_id":"66989be1ef035119dc0bfa48","slug":"wife-committed-suicide-by-hanging-herself-in-agra-after-dispute-with-her-husband-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, घरवालों ने देखी लाश तो चीख पड़े; महज इतनी सी थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, घरवालों ने देखी लाश तो चीख पड़े; महज इतनी सी थी बात
Thu, 18 Jul 2024 11:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Jul 2024 11:33 AM IST
सार
आगरा में पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों ने लाश देखी तो चीख पड़े। सुबह दंपती में मामूली सा विवाद हुआ था।
विज्ञापन
woman demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र के सेवला में बुधवार सुबह पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। पति को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
बाड़ी, राजस्थान निवासिनी विमलेश और आरती की शादी पांच साल पहले सेवला के सुग्रीव और बलवीर के साथ हुई थी। दोनों भाई राजमिस्त्री हैं। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, उन्हें परिजन ने बताया कि बलवीर शराब पीने का आदी है। वह अक्सर घर में विवाद करता है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह पत्नी से विवाद कर रहा था। मना करने पर पिता से भी उलझ गया। पिता के साथ सुग्रीव थाने पहुंचे। इधर, हंगामा करने पर सुग्रीव की पत्नी विमलेश ने भी बलवीर को घर से बाहर कर दरवाजा बंद कर लिया। पति के व्यवहार से नाराज आरती ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
पता चलने पर बलवीर भी फंदा लगाकर जान देने की कोशिश करने लगा। मगर, उसे लोगों ने रोक लिया। पुलिस ने पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया। मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। इसमें पति को नामजद किया गया है।