फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife Caught Husband With Girlfriend By Mobile Location

पति की जासूसी के लिए पत्नी ने अपनाया ये तरीका, रंगेहाथों पकड़कर प्रेमिका की लगाई पिटाई

Tue, 01 Dec 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Dec 2020 12:09 AM IST
सार

  • मोबाइल की लोकेशन से पति को प्रेमिका संग पकड़ा 
  • थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का मामला, पत्नी ने किया हंगामा 

विज्ञापन
Wife Caught Husband With Girlfriend By Mobile Location
Spy

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में पत्नी ने पति को मोबाइल की लोकेशन की मदद से प्रेमिका के संग पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमिका की पिटाई कर दी। हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस तीनों को थाने ले आई। हालांकि किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी। 
विज्ञापन



मामला थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। एक युवक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। नौ महीने पहले वह बाइक से ऑफिस जा रहा था। रास्ते में एक छात्रा ने लिफ्ट मांगी। उसने छात्रा को कॉलेज तक छोड़ दिया। इस दौरान दोनों में बातचीत के बाद मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हो गया। वह बातचीत करने लगे। युवक पहले से शादीशुदा था।
विज्ञापन



वह अपनी प्रेमिका को कॉलेज तक छोड़ने के लिए घर से जल्दी निकलने लगा। कई बार रात में भी देर से आता। इससे पत्नी को पति पर शक हो गया। उसके पूछने पर पति हर बार ऑफिस के काम बता देता। पिछले दिनों पत्नी को उसकी प्रेमिका के बारे में पता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक परिचित ने उसे बताया कि पति के मोबाइल की लोकेशन एक एप की मदद से देखी जा सकती है। इस पर उसने लाइव लोकेशन चालू करके पति पर नजर रखना शुरू कर दी। कुछ दिन पति की लोकेशन एक ही जगह की आई।


रविवार सुबह भी युवक प्रेमिका से मिलने के लिए गया। पत्नी भी लोकेशन की मदद से पति के पास पहुंच गई। वहां पर प्रेमिका भी थी। दोनों आपस में बात कर रहे थे। यह देखकर पत्नी ने बखेड़ा कर दिया। बाद में युवती की पिटाई कर दी।

हादसे में बुझ गया घर का 'चिराग', ट्रैक्टर ने रौंदा बाइक सवार युवक, परिवार पर टूटा दुखों का 'पहाड़'

मामला थाने तक पहुंच गया। हालांकि पति के खिलाफ बिना शिकायत के ही पत्नी चली गई। थाना के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed