फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife'brothers shot dead her husband in kasganj

भाइयों ने उजाड़ा बहन का सुहाग, पहले कार से मारी टक्कर, फिर युवक को गोलियां से भूना

Sun, 08 Jul 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Sun, 08 Jul 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
wife'brothers shot dead her husband in kasganj
रोते बिलखते परिजन, मृतक अमित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में मृत युवक के दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के पीछे प्रेम विवाह बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


सिढ़पुरा के भाऊपुरा निवासी अमित पुत्र रामनरेश शुक्रवार रात अपने साथी अजीत एवं सुनील के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। दूसरी बाइक पर अमित का चचेरा भाई सुमित भी आ रहा था।
विज्ञापन


रात साढ़े 11 के बाद अचानक पीछे से आई सफेद रंग की कार ने बुलेट को टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत अमित और उसके साथी गिर गए। इसके बाद कार से उतरे मोनू, मोहित ने अपने मौसेरे भाई नरेंद्र के साथ अमित को गोलियां मार दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। कार की टक्कर से बुलेट गिरने से अमित के साथ अजीत एवं सुनील भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस अमित और उसके दो अन्य साथियों को अस्पताल लेकर आई, जहां अमित की मौत हो गई। मामले में अमित के भाई धर्मेंद्र सिंह ने हत्यारोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार हैं। 

एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि युवक अमित की हत्या उसकी पत्नी के भाइयों ने की है। हत्या का शिकार युवक अमित करीब पांच वर्ष पूर्व मोनू की बहन को भगा ले गया था। इसके बाद वो शादी कर नोएडा में रहने लगा। 

इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed