{"_id":"61bc579e5a056c763005d0b7","slug":"wife-beat-girl-friend-of-husband-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा: प्रेमिका संग पति को पकड़ने पर चढ़ गया पत्नी का 'पारा', बीच सड़क पर हुआ ऐसा कि लग गई भीड़...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा: प्रेमिका संग पति को पकड़ने पर चढ़ गया पत्नी का 'पारा', बीच सड़क पर हुआ ऐसा कि लग गई भीड़...
Fri, 17 Dec 2021 02:55 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:55 PM IST
सार
पति को दूसरी युवती के साथ देखने पर पत्नी का पारा चढ़ गया और बीच सड़क पर उसने प्रेमिका की पिटाई लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बसई अरेला क्षेत्र में पति को दूसरी युवती के साथ देख पत्नी ने आपा खो दिया। उसने पति की प्रेमिका की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले आई।
बीचबचाव में आए पति को भी पीटा
पुलिस के मुताबिक आगरा निवासी एक युवक का पिनाहट क्षेत्र की युवती से संबंध है। बुधवार को युवक बसई अरेला क्षेत्र पहुंचा और युवती को फोन करके बुला लिया। पति के इस संबंध की भनक पत्नी को भी थी। वह भी पीछे से वहां पहुंच गई। पति को दूसरी युवती के साथ देख पत्नी आगबबूला हो उठी। उसने पति की प्रेमिका की चप्पलों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर पति को भी पीटा। इस दौरान सड़क पर तीनों के बीच जमकर मारपीट हुई। यह देख जुटे लोगों ने बीच बचाव किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी बसई अरेला विपिन कुमार का कहना है कि शादीशुदा युवक का एक युवती से प्रेम संबंध है। तीनों में झगड़ा होने पर पुलिस उन्हें थाने ले आई थी, पर यहां दोनों पक्ष में समझौता हो गया। इसके बाद हिदायत देकर तीनों को छोड़ दिया गया।
मथुरा: सीएम योगी ही दिखाएंगे जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी, गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम टला