फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath will show the green signal to Jan Vishwas Yatra of BJP in Mathura

मथुरा: सीएम योगी ही दिखाएंगे जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी, गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम टला

Fri, 17 Dec 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Dec 2021 12:03 AM IST
सार

पौने पांच साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 19वीं बार श्रीकृष्ण की नगरी में आ रहे हैं। उनके यहां से चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will show the green signal to Jan Vishwas Yatra of BJP in Mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फिलहाल मथुरा आना टल गया है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा की जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। खास बात यह है कि सीएम योगी का मथुरा में 19वां दौरा है। चर्चाएं तो यह भी हो रही हैं कि योगी मथुरा से ही चुनाव लड़ेंगे। रामलीला ग्राउंड में जनसभा के लिए तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपनी पूरी जमीन को मजबूत करने में जुट गई है। यूपी में निकल रही छह यात्राओं के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाना चाहती है। इस यात्रा का समापन एक जनवरी को पीलीभीत में होगा। इस बीच पड़ने वाले हर जिलों में यूपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा पूरे दमखम से जुटेंगे। 
विज्ञापन

भाजपाइयों ने यात्रा और जनसभा की सफलता के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। गली-गली और गांव-गांव में जाकर भाजपाई यात्रा और जनसभा में पहुंचने की अपील कर रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि योगी ही यात्रा को हरी झंडी दिखाकर जनसभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री का कार्यक्रम टल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी की सीटों को जीतने में मिलेगी मदद
करीब पौने पांच साल में सूबे के मुखिया योगी आदित्यानाथ 19वीं बार श्रीकृष्ण की नगरी में आएंगे। अबकी बार संयोग यह है कि 19वीं बार 19 दिसंबर को आ रहे हैं। इसी माह की 8 दिसंबर को मांट में जनसभा कर चुके हैं। लगातार सूबे के मुखिया का मथुरा में आने से चुनाव लड़ने की चर्चा होने लगी हैं। 

भाजपा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मामले का गर्माए रखते हुए ब्रज और पश्चिमी यूपी की सीटों को भी अपने खाते में लाने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़वा सकती है। पार्टी मानती है कि मथुरा से अगर योगी चुनाव लड़ते हैं तो पांचों सीट के संग ब्रज और पश्चिमी यूपी की सीटों को जीतने में मदद मिलेगी। 

ऐतिहासिक होगी योगी की सभा
भाजपा ब्रजक्षेत्र महामंत्री नगेंद्र सिकरवार ने बताया कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व जो तय करेगा, उसे जिताकर भेजना कार्यकर्ताओं का काम है। अगर सूबे के मुखिया चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा को इस फायदा तो मिलेगा ही। महाविद्या कॉलोनी में भाजपा के कैंप कार्यालय में बैठक के दौरान महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा कि योगी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। 

भाजपा की जनविश्वास रैली में शामिल होंगे संत
मथुरा में 19 दिसंबर को होने जा रही भाजपा की जन विश्वास रैली की तैयारियों में जुटे भाजपाई संतों के भी संपर्क में हैं। इस रैली में वृंदावन सहित ब्रज के संतों से भी संपर्क साधा गया है। संतों को बुलावा भेजा जा रहा है।

वृंदावन के महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने बताया कि जन विश्वास रैली के लिए अभी निमंत्रण तो नहीं मिला है, लेकिन भाजपा की ओर से अगर बुलावा आएगा तो वृंदावन के संत और महंत रैली की शोभा बढ़ाएंगे। भाजपा के महानगर जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि वृंदावन सहित ब्रज के प्रमुख संतों की सूची तैयार की जा रही है। संतों को जन विश्वास रैली में आने के लिए न्योता भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed