{"_id":"5e0487cc8ebc3e87da177082","slug":"wife-arrested-by-police-in-dispute-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपसी झगड़े में जलती लकड़ी से जला दिया पति, जेल की सलाखों के पीछे पहुंची पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी झगड़े में जलती लकड़ी से जला दिया पति, जेल की सलाखों के पीछे पहुंची पत्नी
Thu, 26 Dec 2019 03:43 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 26 Dec 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित राधा नगर में पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने अपने दो परिचितों को बुला लिया। आरोप है कि पत्नी ने परिचितों के साथ मिलकर पति की पिटाई की।
उस पर तसले में जल रही लकड़ी के अंगारे फेंक दिए। इससे वह झुलस गया। इस मामले में महिला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
राधा नगर, फाउंड्री नगर निवासी जय सिंह पुत्र एदल सिंह मजदूरी करता है। उसकी शादी को नौ साल हो चुके हैं। उनकी दो बेटियां हैं। 22 दिसंबर की रात को वह काम से आया था। इसके बाद घर में तसले में आग जलाकर बैठा हुआ था। तभी पत्नी पूजा से विवाद हो गया था।

आरोप है कि पूजा ने अपने दो परिचित युवकों को बुला लिया। उन्होंने जय सिंह से गालीगलौज के बाद मारपीट की। उसे लात-घूंसे और थप्पड़ मारे। इस दौरान तसले में जल रही लकड़ी को जय सिंह के ऊपर उड़ेल दिया। इससे उसके बाल और पीठ जल गई।
चीखपुकार मचने पर परिजन आ गए। इस पर आरोपी भाग निकले। जय सिंह को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वह 30 प्रतिशत तक जल गया है। एदल सिंह की तहरीर पर थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।