फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Wife along with her lover killed husband

UP: 'मैंने पति को मारा...' पुलिस को नहीं हुआ यकीन, तफ्तीश में सामने आई पत्नी की ऐसी खाैफनाक साजिश; हर कोई सन्न

Tue, 18 Mar 2025 03:10 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 18 Mar 2025 03:10 PM IST
सार

आगरा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर से 35 किलोमीटर दूर व्यापारी की लाश मिली। पत्नी बोली मैंने पति को गला घोंटकर मारा है। वह आए दिन मारपीट करता था। पुलिस को पत्नी की बात पर यकीन नहीं हुआ। फिर जांच में जो खुलासा हुआ उससे हर कोई सन्न रह गया।
 

विज्ञापन
Wife along with her lover killed husband
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बोदला मार्ग (जगदीशपुरा) निवासी बांस बल्ली व्यापारी जितेंद्र बघेल की हत्या साजिश कर उनकी पत्नी नीतू बघेल ने ही कराई थी। वह पुलिस की पूछताछ में यही बोलती रही कि हत्या में किसी और का हाथ नहीं है। मगर, पुलिस ने जब उसके मोबाइल की काॅल डिटेल खंगाली तो सच सामने आ गया। प्रेमी ने अपने साथी की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया था। वह होली की पार्टी करने के बहाने व्यापारी को घर से ले गया था।
विज्ञापन


 

बोदला स्थित लाल मस्जिद के पास रहने वाले जितेंद्र बघेल की शादी को 12 साल से ज्यादा हो गए थे। वह 11 मार्च की शाम लापता हुए थे। 12 मार्च की सुबह फरह (मथुरा) क्षेत्र में हाईवे किनारे शव मिला था। शनिवार को पहचान हुई थी। जितेंद्र बघेल की मां चंद्रवती ने हत्या के केस में बहू नीतू बघेल और उसके मायके वालों सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया था। रविवार को पुलिस ने नीतू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

ये भी पढ़ें-UP: शादी का नाटक...फिर दोस्त के साथ मिलकर लूटी अस्मत, नहीं भरा मन तो दरिंदों ने किया ऐसा काम; जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नीतू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। वह यही कह रही थी कि पति आए दिन मारपीट करता था। इससे परेशान होकर उसने गला घोंटकर हत्या कर दी। मगर, पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं था। शव 35 किलोमीटर दूर फरह में मिला था। पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल निकवाई। उसकी बात लगातार कागारौल निवासी विष्णु बघेल से हो रही थी। वह सिकंदरा स्थित एक अस्पताल में एंबुलेंस चालक है।

 
विज्ञापन

दुकान पर मिलते थे दोनों
थाना प्रभारी ने बताया कि करीब तीन साल से विष्णु के संपर्क में नीतू थी। नीतू के बेटे की आंख में चोट लगी थी। वह उसे इलाज के लिए विष्णु की एंबुलेंस से लेकर गई थी। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। प्रेम संबंध हो गए। वह पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसलिए हत्याकांड का तानाबाना बुना। विष्णु जितेंद्र के घर आता था। उसकी दुकान पर भी आकर बैठता था। यहां पर नीतू भी आ जाया करती थी। दोनों बातचीत किया करते थे।

ये भी पढ़ें-UP: ताजमहल पर आई ऐसी आफत...पर्यटकों में मची भगदड़, कोई मुंह ढक कर बैठा, तो किसी को लगानी पड़ी दौड़

पत्नी और प्रेमी पकड़े गए
थाना प्रभारी ने बताया कि जितेंद्र ने विष्णु से होली की पार्टी मांगी थी। 11 मार्च की शाम विष्णु ऑल्टो कार से आया था। एक दोस्त भी उसके साथ था। दोनों जितेंद्र को ले गए। बिचपुरी मार्ग पर शराब पी। कार में पीछे बैठे युवक ने अंगोछे से जितेंद्र का गला दबा दिया। हत्या के बाद विष्णु और साथी फरह पहुंचे। शव फेंककर आ गए। पुलिस ने नीतू और विष्णु को हिरासत में ले लिया है। विष्णु के साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्या में प्रयुक्त कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed