{"_id":"699e1282f2de0a7b03018ba6","slug":"widowed-mother-and-daughter-beaten-by-neighbours-agra-news-c-421-1-ag11011-2343-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विधवा मां और बेटी को पड़ोसियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विधवा मां और बेटी को पड़ोसियों ने पीटा
विज्ञापन
अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव नगला पूना में घर के सामने लघुशंका करने से रोकने पर पड़ोसियों ने विधवा महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
पीड़िता मौनो देवी पत्नी प्रेम सिंह ने थाना अछनेरा में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि सोमवार रात पड़ोसी जयप्रकाश पुत्र रामेश्वर उनके घर के सामने पेशाब कर रहा था। मना करने पर वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि मंगलवार सुबह जयप्रकाश अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ उनके घर पर आ पहुंचा और दोबारा गाली-गलौज की। घटना के समय वह और उनकी बेटी घर में अकेली थीं। आरोप है कि उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद