{"_id":"65bfdb4862c065a5880a60e0","slug":"widow-being-threatened-with-death-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-111907-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विधवा को दी जा रही जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विधवा को दी जा रही जान से मारने की धमकी
Mon, 05 Feb 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। कस्बा में जीटी रोड के पास निवास कर रही एक विधवा को परिवार के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। ससुरालीजन पति की मौत के बाद से ही लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के जीटी रोड निवासी वीना दीक्षित ने सीओ सुनील कुमार से शिकायत की। उन्हें बताया कि पति आलोक की मृत्यु हो चुकी है। पति की मौत के बाद से ही ससुरालीन आए दिन उसे परेशान करते रहते हैं। उसने थाने में कई बार शिकायत दी। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। 30 जनवरी की शाम को देवर सुनील शराब के नशे में धुत होकर आया और गाली गलौज करने लगा। घर से निकल जाने और मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगा। कहा कि ऐसा नहीं किया तो जान से मार देगा। ननद पूजा दीक्षित और देवरानी शिखा भी आए दिन गाली गलौज करते हुए परेशान करते हैं। कहते हैं कि तू मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।