फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Why was the student's mark sheet not being given for three years - court

तीन साल से क्यों नहीं दी जा रही थी छात्र की अंकतालिका- अदालत

Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Why was the student's mark sheet not being given for three years - court
कासगंज। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद तीन साल से मार्कशीट के लिए छात्र को क्यों चक्कर लगवाए जा रहे हैं। क्यों न न्यायालय आपके खिलाफ कार्रवाई कर दे। यह चेतावनी स्थायी लोक अदालत ने गांव नगला राजन के छात्र सूरज कुमार के प्रार्थनापत्र पर महमूदपुर इंटर कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को दी। अदालत की चेतावनी मिलने के बाद विद्यालय ने अब तीन साल बाद विद्यार्थी को अंकतालिका दी है।
विज्ञापन

26 अक्तूबर को गांव नगला राजन के सूरज कुमार ने स्थायी लोक अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। लिखा कि उसने वर्ष 2018 में रघुवीर सिंह यादव इंटर कॉलेज महमूदपुर से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन विद्यालय ने मार्कशीट नहीं दी है। मार्कशीट की एवज रुपये मांगे जा रहे थे। जबकि पूर्व में शिक्षण शुल्क के अलावा 4500 रुपये भी लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मार्कशीट न मिलने से उसका कैरियर खराब हो रहा है। वह एसएससी और एमटीएस की परीक्षा भी नहीं दे सका। छात्र के प्रार्थना पत्र पर स्थायी लोक अदालत ने सख्ती दिखाई स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, सदस्य बसंत शर्मा, डॉ. सपना अग्रवाल की पूर्णपीठ ने सुनवाई करते हुए विद्यालय को नोटिस दिया। इस पर मंगलवार को अदालत ने पीड़ित को न्याय दिला दिया। विद्यालय की ओर से उपस्थित हुए प्रबंधक ने अदालत के समक्ष छात्र को अंकतालिका उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed