फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Why Prateek Yadav Stayed Away from Politics and Stopped Aparna from Contesting Elections

Prateek Yadav Death: राजनीति से दूर क्यों रहे प्रतीक, पत्नी अपर्णा को भी रोका; जानें अखिलेश से कैसा था रिश्ता

Wed, 13 May 2026 02:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 13 May 2026 02:21 PM IST
सार

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूरी बनाए रखते थे और भाई अखिलेश यादव की सियासत में बाधा नहीं बनना चाहते थे। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने पत्नी अपर्णा यादव को भी मैनपुरी से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
 

विज्ञापन
Why Prateek Yadav Stayed Away from Politics and Stopped Aparna from Contesting Elections
प्रतीक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लख़नऊ में निधन हो गया।  प्रतीक यादव भाई अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री की राजनीतिक विरासत में किसी प्रकार से रुकावट नहीं बनना चाहते थे । मुलायम सिंह यादव की मौत के बाद पत्नी अपर्णा यादव के भाजपा से मैनपुरी से चुनाव लड़ने की चर्चा चली। सूत्रों की मानें तो प्रतीक ने साफ इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार का मैनपुरी से गहरा नाता रहा है। मुलायम सिंह यादव की जन्मभूमि भले ही इटावा जनपद के सैफई में हो लेकिन मुलायम सिंह यादव ने हमेशा मैनपुरी को अपनी कर्मभूमि माना । वह यहां से सांसद चुने गए वर्ष 2022 में जब मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हुआ उस समय भी मैनपुरी के सांसद थे। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद जब मैनपुरी में उपचुनाव हुआ तो प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव उस समय भाजपा में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं ना कहीं उनके मन में इच्छा थी कि वह अपने ससुर की विरासत मैनपुरी लोकसभा से चुनाव लड़े। इस संबंध में चर्चाएं भी चलती रहीं। लेकिन मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव नहीं चाहते थे, कि वह अपने भाई अखिलेश यादव की राजनीति में किसी प्रकार से रुकावट बनें। इसलिए उन्होंने अपर्णा से मैनपुरी से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

हालांकि यह बात कभी साफ तौर पर सामने नहीं आई। अपर्णा ने भी मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मैनपुरी से चुनाव लड़ने की मना कर दिया था। जब उनसे करहल विधानसभा से तेज प्रताप के सामने चुनाव लड़ने की बात कही गई तो उन्होंने कहा कि वह हमारे भतीजे हैं। इसके बाद में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ससुर मुलायम सिंह यादव की सीट से उपचुनाव लड़ीं और जीती भी। उपचुनाव के दौरान प्रतीक और अपर्णा के डिंपल के खिलाफ चुनाव प्रचार की चर्चाएं भी होती रही, लेकिन प्रतीक यादव ने भाई अखिलेश यादव और भाभी डिंपल यादव के सामने चुनाव प्रचार करने से मना कर दिया। 

बुधवार की सुबह जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से जिले के लोगों को प्रतीक यादव की मौत का समाचार मिला तो सपा परिवार सहित जिले के लोग जिनका मुलायम परिवार से पुराना नाता है दुख में डूब गए।  हर व्यक्ति का यही कहना था कि आखिर मात्र 38 वर्ष की उम्र में प्रतीक यादव का निधन कैसे हो गया सपा खेमे में पूरी तरह से निराशा है। सैफई परिवार के सभी लोग लखनऊ के लिए निकल गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed