{"_id":"64fd6a09c2d69cba7f041c16","slug":"why-did-bjp-lose-ghosi-seat-former-deputy-cm-dinesh-sharma-gave-this-reason-2023-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: घोसी सीट क्यों हारी भाजपा? पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताई ये वजह; बोले- अखिलेश करें अपनी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घोसी सीट क्यों हारी भाजपा? पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताई ये वजह; बोले- अखिलेश करें अपनी समीक्षा
Sun, 10 Sep 2023 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:32 PM IST
सार
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने घोसी उपचुनाव परिणाम में सपा की जीत के बाद भी दो टूक कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा। अखिलेश यादव अपनी समीक्षा करें।
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
घोसी उपचुनाव में सपा की जीत के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बिलकुल भी निराश नजर नहीं आए। उन्होंने उपचुनाव में भाजपा की हार की वजह बताते हुआ कहा कि ‘सपा की सीट थी घोसी, चली गई... हमने उनकी दो जीतीं’। लखनऊ के मेयर व पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे और अब राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने नगर निगम के पार्षदों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए।
ये भी पढ़ें - 'तू तो साली है...': युवकों ने सड़क पर खींची महिला की साड़ी, फिर की घिनौनी हरकत; शर्म से झुक गईं सभी की आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षदों को दिया जीत का मंत्र
आगरा नगर निगम के पार्षदों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार को हुई। इस कार्यक्रम में आए पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने पार्षदों को जीत का मंत्र दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हाल में ही आए घोसी उपचुनाव परिणाम को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 'तू तो साली है...': युवकों ने सड़क पर खींची महिला की साड़ी, फिर की घिनौनी हरकत; शर्म से झुक गईं सभी की आंखें
विज्ञापन
बताई हार की वजह
बातचीत में दिनेश शर्मा ने घोसी सीट पर भाजपा की हार की वजह बताते हुआ कहा कि यह सीट सपा की थी, चली गई, लेकिन भाजपा ने सपा की रामपुर और आजमगढ़ जैसी सीटों को छीना है। अखिलेश यादव अपनी समीक्षा करें। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलेगा।ये भी पढ़ें - ये लड़ाई भूख की है: दिन हो या रात खेत में खटिया डालकर बैठे 65 वर्षीय किसान, बोले- जब तक है जान लड़ता रहूंगा