{"_id":"6a9e3535898869fac50aa303","slug":"whose-skeleton-was-found-buried-in-the-bathroom-daughters-dna-samples-to-confirm-surendra-s-identity-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पत्नी ने बाथरूम में दफनाई थी जो लाश, वो सुरेन्द्र की है कि नहीं; बेटियों के डीएनए सैंपल से होगी पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पत्नी ने बाथरूम में दफनाई थी जो लाश, वो सुरेन्द्र की है कि नहीं; बेटियों के डीएनए सैंपल से होगी पुष्टि
Mon, 07 Sep 2026 09:23 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:23 AM IST
सार
आगरा के दहतोरा में बाथरूम के फर्श के नीचे मिले कंकाल की पहचान सुरेंद्र शर्मा के रूप में पक्की करने के लिए अब उनकी बेटियों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे। पुलिस ने कोर्ट से अनुमति मांगी है। डीएनए जांच के बाद मामले में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
बाथरूम में दफनाई पति की लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दहतोरा स्थित रेणुका धाम में बाथरूम में दफन मिले कंकाल के मृतक सुरेंद्र शर्मा का होने की पुष्टि के लिए मां के बाद बेटियों का भी डीएनए सैंपल लिया जाएगा। पुलिस ने कोर्ट से अनुमति मांगी है। डीएनए सैंपल लेने के बाद पुलिस आरोपपत्र दाखिल करेगी।
हत्याकांड का खुलासा 3 जुलाई को हुआ था। 18 मई से लापता सुरेंद्र शर्मा की हत्या का आरोप पत्नी रूबी पर है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि पति की शराब पीने की आदत से वो परेशान थी। पत्नी ने नींद की गोलियां खिलाकर खीर खिला दी थी। इसके बाद उसे बाथरूम में दफना दिया था। फर्श भी बनवा दिया था। पुलिस ने खुदाई कराई तो कंकाल मिला था। एक रुद्राक्ष की माला और कड़ा मिला था।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के मुताबिक, सुरेंद्र शर्मा लापता हो गए थे। खुदाई में कंकाल मिला। इसकी पुष्टि करना आवश्यक है कि कंकाल सुरेंद्र शर्मा का ही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मां के खून के नमूने लिए थे। अब बेटियों के नमूने भी भेजने के लिए कहा है। मृतक सुरेंद्र की दो बेटियां हैं। मां के जेल जाने के बाद दोनों अपने ताऊ के पास रह रही हैं।